फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   132 candidates filed nomination bypoll on seven seats in Uttar Pradesh.

यूपी उपचुनाव : सात सीटों के लिए 132 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन, देखें- कहां कितने प्रत्याशी

Sat, 17 Oct 2020 01:14 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 17 Oct 2020 01:14 PM IST
विज्ञापन
132 candidates filed nomination bypoll on seven seats in   Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

उत्तर प्रदेश में विधानसभा की सात सीटों पर हो रहे उप चुनाव में 132 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है। नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन शुक्रवार को 65 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।

विज्ञापन


अमरोहा की नौगांव सादात सीट पर 22, बुलंदशहर सीट पर 19, फिरोजाबाद की टूंडला सीट पर 14, उन्नाव की बांगरमऊ सीट पर 15, कानपुर नगर की घाटमपुर सीट पर 19, देवरिया में 21 और जौनपुर की मल्हनी सीट पर 22 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन


भाजपा के बागी अजय प्रताप समेत सात उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा
देवरिया की सदर विधान सभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन शुक्रवार को सदर विधायक रहे स्व. जन्मेजय सिंह के पुत्र अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू समेत सात प्रत्याशियों ने नामांकन किया। सदर विधायक रहे स्व. जन्मेजय सिंह के पुत्र अजय प्रताप सिंह ने भाजपा से बगावत कर निर्दल प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरीबाजार विकास खंड क्षेत्र स्थित पैतृक गांव देवगांव से अजय प्रताप सिंह अपने समर्थकों के साथ निकले और कलेक्ट्रेट के दक्षिणी गेट पर पहुंचे। यहां एएसपी के नेतृत्व में सुरक्षा कर्मी तैनात रहे। इसके बाद प्रस्तावकों के साथ पैदल नामांकन कक्ष तक पहुंचे। नामांकन पत्र भरने में विलंब के कारण कुछ देर तक वहीं रुके रहे।


नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद सिविल लाइंस रोड पर समर्थकों के साथ पैदल निकले। इस दौरान कचहरी चौराहा व बस स्टेशन के समीप बैरियर लगाए गए थे, यहां फोर्स तैनात थी। इसके अलावा कलेक्ट्रेट के दक्षिणी गेट से लेकर नामांकन कक्ष तक जगह-जगह सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed