फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   सन्नाटा

दोपहर बाद कई मतदान केंद्रों पर पसरा रहा सन्नाटा

Mon, 13 May 2019 12:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 12:32 PM IST
विज्ञापन
सन्नाटा
श्रावस्ती। लोकसभा चुनाव में रविवार को मतदान के दौरान जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्रों में दोपहर बाद कई मतदान केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। यहां हालत यह रहे कि 12 से लेकर शाम तीन बजे तक बूथों पर केवल मतदान कर्मचारी ही दिखाई दे रहे थे। यही कारण रहा कि दोपहर बाद जिले का वोट प्रतिशत पचास फीसदी से भी कम रहा। लेकिन तीन बजे के बाद दोनों विधानसभा क्षेत्रों में वोट प्रतिशत में सुधार हुआ।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के दौरान मौसम की मार का असर यह रहा कि दोपहर बारह बजे के बाद जिले में जैसे कि मतदान रुक ही गया हो। इस दौरान कई बूथों पर सन्नाटा पसरा दिखा। यहां सुबह 12 से लेकर शाम तीन बजे तक वोट प्रतिशत स्थिर हो गया।
विज्ञापन


तेज धूप के चलते मतदाताओं के न पहुंचने से मतदान केंद्र इकौना के अकबरपुर, रघुवीरपुरवा व नरपतपुर के साथ ही जमुनहा के काशीराम पुरवा आदि कई बूथों पर सन्नाटा पसरा रहा। हालात यह रहे कि यहां बूथ पर केवल मतदान कर्मचारी और पुलिस कर्मी ही दिखाई दे रहे थे। लेकिन शाम तीन बजे के बाद धीरे-धीरे बूथों की रौनक फिर से लौट आई और लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घूंघट की ओट से दिया वोट
श्रावस्ती। घूंघट की ओट से भी वोट की चोट देने के लिए कई नई बहुएं मतदान करने पहुंचीं। ऐसे ही तेंदुआ रतनपुर में दो बहुएं अपनी सास के साथ अपनी ससुराल में पहली बार मतदान करने के लिए आई थीं। चेहरे पर घूंघट का पर्दा जरूर था, लेकिन मन में मजबूत लोकतंत्र का हौसला भी था। साथ आईं गिरिजा देवी ने बताया कि उनके घर में सभी लोगों ने मतदान किया है। बहुएं भी मतदान के लिए सुबह से तैयार थीं। इसीलिए उन्हें मतदान केंद्र लाई हूं। वह अपनी मर्जी से जिसको चाहे वोट दे सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed