{"_id":"5b4259524f1c1bc1248b53e7","slug":"131531074898-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैमरा बना सुबूत, एक साथ 250 पर लिखा गया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैमरा बना सुबूत, एक साथ 250 पर लिखा गया मुकदमा
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। बिजली कटौती को लेकर हाईवे जाम करने वाले ढाई सौ लोगों के खिलाफ सदर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कराया है।
बकायदा पुलिस ने जाम करने और हंगामा करने वाले लोगों की वीडियो बनवाई है। इसी वीडियो के जरिए जाम लगाने वालों की पहचान कराई जा रही है। सदर कोतवाल अशोक सिंह ने बताया कि जाम लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शनिवार रात बिजली कटौती से गुस्साए राना नगर के लोगों ने रायबरेली-कानपुर राजमार्ग पर जाम लगा दिया था। इससे तीन घंटे तक आवागमन ठप था। वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी।
जाम हटवाने में पुलिस को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा था। इंदिरा नगर चौकी इंचार्ज हरिशरण सिंह ने किसी तरह समझा-बुझाकर रास्ता खुलवाया था।
कोतवाल ने बताया कि इंदिरा नगर चौकी इंचार्ज की तहरीर पर जाम लगाने वाले ढाई सौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया गया है। आरोपियों को चिह्नित कराया जा रहा है। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।