फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   अब एक क्लिक से मोबाइल पर पाएं ट्रैफिक अपडेट

अब एक क्लिक से मोबाइल पर पाएं ट्रैफिक अपडेट

Mon, 09 Jul 2018 12:17 AM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
अब एक क्लिक से मोबाइल पर पाएं ट्रैफिक अपडेट
सीतापुर। अब जाम में फंसकर अपनी मंजिल तक पहुंचने में होने वाली देरी को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। शहर में किस रूट पर जाम है, कौन सा रूट ब्लॉक है, जाम से बचने के लिए किस रूट से होकर जाएं, इसकी जानकारी अब आपको स्मार्ट फोन पर मिलेगी। बस इसके लिए आपको ‘यूपी ट्रैफिक एप’ डाउनलोड करना होगा। इस एप पर आप शहर के ट्रैफिक की अपडेट हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन

शहरों में बढ़ते यातायात के दबाव व जाम से लोगों को राहत दिलाने के लिए यातायात निदेशालय की ओर से ‘यूपी ट्रैफिक एप’ तैयार कराया गया है। अपने शहर में भी इस एप ने काम करना शुरू कर दिया है। शहर में भी जाम की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। अतिक्रमण और यातायात के बढ़ते दबाव से सड़कें सिकुड़ती जा रही हैं। अक्सर देखने में आता है कि जाम में फंसकर कई-कई घंटे तक लोग हलकान होते रहते हैं। इससे उन्हें गंतव्य तक पहुंचने में भी देर हो जाती है। कई बार जाम में समय बर्बाद होने पर लोगों के महत्वपूर्ण काम बिगड़ जाते हैं। जाम की समस्या से निपटने के लिए यातायात विभाग ने समय के साथ चलते हुए एक हाईटेक व आसान तरीका ईजाद किया है। इसके लिए ‘यूपी ट्रैफिक एप’ नाम का एक मोबाइल एप बनाया गया है। एप संचालित करने के लिए प्रदेश के सभी शहरों से यातायात प्रभारी व उनके मातहतों को लखनऊ में प्रशिक्षण दिया गया। इस मोबाइल एप्लीकेशन ने जिले में काम करना शुरू कर दिया है। इसकी मदद से शहर की सड़कों पर यातायात के दबाव या जाम संबंधी ट्रैफिक अलर्ट की जानकारी अपने मोबाइल पर हासिल कर सकते हैं। यातायात प्रभारी रमेशचंद्र यादव ने बताया कि ‘यूपी ट्रैफिक एप’ का संचालन शुरू हो गया है। हमारी तरफ से इस पर ट्रैफिक की अपडेट भी दी जा रही है। स्मार्ट फोन धारक इस एप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन


इस तरह करें एप का इस्तेमाल
अपने स्मार्टफोन में आप गूगल प्ले स्टोर से यह एप निशुल्क डाउनलोड कर सकते हैं। एप में अपना नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल आदि की जानकारी देकर खुद को रजिस्टर करना होगा। इसके बाद आप ट्रैफिक की अपडेट जान सकते हैं। अपनी समस्या अथवा सुझाव यातायात पुलिस को दे सकते हैं और शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं। ‘हेल्प-मी’ विकल्प में आपात स्थिति के दौरान मदद भी मांग सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात नियमों की जानकारी भी मिलेगी
एप के जरिए आपको ट्रैफिक नियमों से जुड़े मैसेज भी भेजे जाएंगे। मसलन, बाइक चलाते वक्त हेलमेट लगाएं। नो पार्किंग में वाहन न खड़ा करें। सीट बेल्ट लगाकर कार चलाएं। इसके अलावा ट्रैफिक नियमों को तोड़ने पर लगने वाले जुर्माने के बारे में भी मैसेज आते रहेंगे। ट्रैफिक अफसरों का कहना है अधिक से अधिक लोगों को इस एप से जोड़कर उन्हें जागरूक किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed