{"_id":"5b4247664f1c1bc0248b52c7","slug":"131531070310-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड डिग्रीधारकों के विरोध में उतरे बीटीसी प्रशिक्षु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड डिग्रीधारकों के विरोध में उतरे बीटीसी प्रशिक्षु
Updated Sun, 08 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। प्राथमिक स्कूलों में बीएड डिग्रीधारकों को सरकार द्वारा मौका देने से क्षुब्ध बीटीसी व डीएलएड प्रशिक्षुओं ने विरोध शुरू कर दिया है।
रविवार को बीटीसी प्रशिक्षुओं ने प्रदेश की बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल के शहर स्थित आवास पर पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।
बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रशांत सिंह की अगुवाई में रविवार को बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री को बीटीसी प्रशिक्षुओं ने ज्ञापन सौंपा।
सभी ने कहा है कि राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद ने केंद्र सरकार के कहने पर बीएड डिग्री धारकों को प्राथमिक स्कूल के योग्य बताया है। यह वोट बैंक की राजनीति है।
सरकार व एनसीटीई को निर्णय को वापस लेना चाहिए। बीटीसी प्रशिक्षुओं ने ज्ञापन देकर कहा कि प्रदेश में बीटीसी के ही काफी प्रशिक्षु बेरोजगार हैं। निर्णय से उनका हक प्रभावित होगा। डीएलएड के भी अभ्यर्थियों के अधिकार पर चोट होगी।
इस दौरान अनुराग सिंह, कुलदीप, मलिक साहिल, दीपक देव, मनीष, दीपक गौड़, शिवम, छन्नू यादव, ओंकार गोंड, अरविंद कुमार, दीपक आर्या आदि मौजूद रहे।