फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   80 हजार परिवार करा सकेंगे मुफ्त इलाज

80 हजार परिवार करा सकेंगे मुफ्त इलाज

Fri, 20 Apr 2018 11:04 PM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
80 हजार परिवार करा सकेंगे मुफ्त इलाज
सुल्तानपुर। केंद्र की आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले के करीब 80 हजार परिवार लाभान्वित होंगे। चयनित परिवारों के सदस्य चिन्हित प्राइवेट व सरकारी अस्पतालों में कहीं भी मुफ्त इलाज करा सकेंगे। पीड़ित परिवारों को पांच लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा होगी। शासन से निर्देश मिलने के बाद स्वास्थ्य महकमे ने इन परिवारों को राशनकार्ड पर कोड देने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

केंद्र की नेशनल हेल्थ प्रोटेक्शन स्कीम के तहत कमजोर वर्ग के करीब 80 हजार परिवारों को निशुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी। इन परिवारों को इलाज की सुविधा देने के लिए कवायद शुरू हो गई है। सामाजिक आर्थिक सूची से चयनित किए गए कमजोर वर्ग के परिवार के सदस्य देश में कहीं भी अपना इलाज चयनित हॉस्पिटलों में करा सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो इसमें जिले के जिला अस्पताल समेत निजी व सरकारी हॉस्पिटल चयनित होंगे। चयनित परिवार के सदस्यों को पांच लाख रुपये तक के इलाज की मुफ्त सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मरीजों के इलाज पर आने वाले खर्च का भुगतान सीधे संबंधित अस्पताल को किया जाएगा। सरकार इस योजना के तहत चयनित परिवारों के स्वास्थ्य का बीमा कर रही है।
विज्ञापन


30 अप्रैल को ग्राम पंचायतों में पढ़ी जाएगी सूची
आयुष्मान भारत योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए जिले में 30 अप्रैल को ग्राम पंचायतों में खुली बैठक का आयोजन किया जाएगा। खुली बैठक में चयनित परिवारों की सूची पढ़कर सुनाई जाएगी। साथ ही इसमें आने वाली शिकायतों को भी दर्ज किया जाएगा। इसी बैठक में ही पात्रों को आवेदन भरवाने की भी जानकारी दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो पात्रों के राशनकार्ड में एक कोड दिया जाएगा। इसी कोड के आधार पर आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्रों को लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


2011 की सूची से चयनित हुए परिवार
नेशनल हेल्थ प्रोटेक्शन स्कीम के तहत वर्ष 2011 की सामाजिक आर्थिक गणना की सूची से इन परिवारों का चयन केंद्र सरकार की ओर से किया गया है। सूची में जिले के करीब 80 हजार परिवारों को शामिल किया गया है। शामिल परिवारों के सदस्यों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ मिलेगा।


बैठक में किया जाएगा जागरूक
योजना में चयनित परिवारों की सूची ऑनलाइन मिली है। सूची को 30 अप्रैल को ग्राम पंचायतों की खुली बैठक में सुनाया जाएगा। ग्रामीणों को इस बारे में जानकारी देते हुए प्रक्रिया पूरी की जाएगी। चयनित परिवार के मरीजों को पांच लाख रुपये के इलाज की सुविधा मिलेगी।
- डॉ. सीबीएन त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed