{"_id":"5ad393d04f1c1b5c098b4c51","slug":"131523815376-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी आज पहुंचेंगे अमेठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी आज पहुंचेंगे अमेठी
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचेंगे। राहुल गांधी जैनबगंज में किसान गोष्ठी में शामिल होंगे। दूसरे दिन सांसद निधि से बने बारात घर व कई सड़कों का लोकार्पण करने के बाद कलेक्ट्रेट में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में हिस्सा लेंगे।
जिले के कांग्रेसी राहुल के भव्य स्वागत की तैयारी में जुटे हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी सोमवार सुबह दस बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। लखनऊ से सड़क मार्ग से हैदरगढ़ होते हुए शुकुल बाजार निवासी बब्बन दुबे के घर शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद जैनबगंज में किसानों की गोष्ठी में हिस्सा लेंगे।
इसके बाद राहुल गांधी थौरी पहुंचकर प्रधानमंत्री सड़क योजना से निर्मित थौरी-कोटवा सड़क का लोकार्पण करेंगे। रस्तामऊ स्थित एक निजी विद्यालय का उद्घाटन करने के बाद तातारपुर स्थित सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में कार्यकताओं के साथ बैठक व रात्रि विश्राम करेंगे। दौरे के दूसरे दिन राहुल गांधी सुबह साढ़े 10 बजे तक क्षेत्र के लोगों व पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकत करेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद जामों ब्लॉक के मझगवां मछरिया में सांसद निधि से बने सामुदायिक केंद्र और कई अन्य कार्यों के साथ विभिन्न सड़कों का लोकार्पण करेंगे। सांसद गौरीगंज स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में दोपहर का भोजन व विश्राम के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में हिस्सा लेंगे।
बैठक के बाद राहुल संग्रामपुर क्षेत्र में रेप के बाद मारी गई दलित युवती के परिवारीजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। सांसद रामनगर स्थित राज्यसभा सदस्य डॉ. संजय सिंह के एक निजी स्कूल का उद्घाटन व जनसभा के बाद अमेठी कस्बे में पोस्टल पासपोर्ट सेवा का शुभारंभ करेेंगे। इसके बाद रायबरेली के भोएंमऊ गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।
18 अप्रैल को राहुल रायबरेली में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में बतौर सदस्य हिस्सा लेने के बाद लखनऊ रवाना हो जाएंगे।