फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   एक ही फ्रिज में रखा मिला शाकाहारी व मांसाहारी भोजन

एक ही फ्रिज में रखा मिला शाकाहारी व मांसाहारी भोजन

Tue, 21 Nov 2017 12:19 AM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
एक ही फ्रिज में रखा मिला शाकाहारी व मांसाहारी भोजन
सीतापुर। शहर के प्रतिष्ठित जीके ग्रांट रेस्टोरेंट में शाकाहारी व मांसाहारी दोनों भोजन एक ही फ्रिज में रखे मिले। भोजन की गुणवत्ता भी ठीक नहीं पाई गई। इसका खुलासा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की तरफ से सोमवार को किए गए औचक निरीक्षण में हुआ। इस पर व्यापारी को नोटिस दिया गया है। अभिहित अधिकारी अरविंद कुमार यादव ने बताया कि जीके ग्रांट में बहुत अव्यवस्थाएं मिली हैं। यहां पर मटर पनीर की सब्जी व चाय पत्ती में मिलावट की आशंका को देखते हुए इसका नमूना लिया गया। एक ही फ्रिज में शाकाहारी व मांसाहारी भोजन मिलने पर प्रतिष्ठान मालिक को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही झींगालाला स्वीट्स एवं रेस्टोरेंट का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था देखी। छापेमारी टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश मिश्र, एफएसओ अजय सिंह, विनय कुमार, संजय त्रिपाठी शामिल रहे। उधर, मिश्रिख में एफएसओ बृजमोहन गुप्ता ने दो प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। यह दोनों बिना लाइसेंस के चलते मिले। इनको नोटिस दिया गया। बिसवां में एफएसओ कुसुम सिंह तीन व्यापारियों को सुधार नोटिस जारी किया। सदर तहसील में कृत्रि गुप्ता ने तीन प्रतिष्ठानों का मुआयना किया, इसमें दो बिना पंजीकरण के चलते मिले। इनको नोटिस दिया गया। सिधौली में एफएसओ प्रेम कुमार यादव ने तीन दुकानों को चेक किया, जिसमें एक दुकान से लौंज का नमूना भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed