{"_id":"59bc20c74f1c1b7d688b4caf","slug":"131505501383-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह अफसरों व 19 कमियों का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह अफसरों व 19 कमियों का रोका वेतन
Updated Sat, 16 Sep 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जिले के अधिकारी शासन के आदेशों की धज्जियां उड़ाने से बाज नहीं आ रहे हैं। कड़े दिशा-निर्देशों के बावजूद भी विकास विभाग के अधिकारी व कर्मचारी लेटलतीफ अपने कार्यालय पहुंच रहे हैं। सीडीओ के औचक निरीक्षण में इसका खुलासा हुआ है। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में गैरहाजिर पाए गए छह अफसरों व 19 कर्मचारियोें का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश सीडीओ ने दिया है।
मुख्य विकास अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने शुक्रवार को विकास भवन के सभी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान छह विभागों के जिम्मेदार अधिकारी और 22 विभागों के 19 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। सीडीओ ने इन सभी से स्पष्टीकरण मांगते हुए एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। सीडीओ की ओर से सुबह 9.20 बजे किए गए निरीक्षण में जो छह अधिकारी अनुपस्थित मिले हैं, उनमें मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, दो उप मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी व जिला दिव्यांग जन सहायता अधिकारी शामिल हैं। निरीक्षण के बाद सीडीओ ने सभी विभागों के उपस्थिति रजिस्टर को भी कब्जे में ले लिया था, जिसके बाद में आने वाले कर्मचारी हस्ताक्षर नहीं कर सके।
इन विभागों के कर्मचारी मिले नदारद
अनुपस्थित मिलने वाले कर्मचारियों में लघु सिंचाई के दो, समाज कल्याण विभाग विकास के दो, डीएसटीओ कार्यालय के चार, बाल संरक्षण कार्यालय के एक, समाज कल्याण विभाग के एक, कृषि विभाग के दो, कृषि रक्षा व अल्पसंख्यक विभाग के एक-एक, जबकि डूडा में तैनात तीनों कर्मचारियों समेत 19 कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए। इन सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का एक दिन का वेतन सीडीओ ने रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।