{"_id":"599b1d3c4f1c1b54018b4619","slug":"131503337788-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू वाहनों से महिला समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू वाहनों से महिला समेत दो की मौत
Updated Mon, 21 Aug 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। सड़क पार कर रही महिला समेत दो लोगों को वाहन ने रौंदा दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के कचूरा निवासी ओम प्रकाश की पत्नी मुन्नी देवी (62) कस्बा महोली में झोपड़ी डालकर रहती थी। सोमवार को वह कोतवाली के पास सड़क पार कर रही थी।
इसी बीच लखनऊ दिल्ली हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने वृद्धा को टक्कर मार दी। इससे वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
वहां पर डॉक्टरों ने वृद्धा की नाजुक हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वृद्धा ने जिला अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी के ग्राम दाउतपुर निवासी छविनाथ (55) सोमवती अमावस्या स्नान के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से नैमिषारण्य गया था।
पूजा अर्चना के बाद वह घुंडी के पास सड़क पार कर रहा था। तभी एक ट्रैक्टर ने छविनाथ को टक्कर मार दी। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया।