{"_id":"66984099d5bf694c6e065064","slug":"13-thousand-413-beneficiaries-will-get-funds-for-toilets-shravasti-news-c-13-1-lko1062-796830-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 13 हजार 413 पात्रों को शौचालय के लिए मिलेगी धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 13 हजार 413 पात्रों को शौचालय के लिए मिलेगी धनराशि
Thu, 18 Jul 2024 03:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 18 Jul 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए फेज-तीन का शुभारंभ किया गया है। जिसके तहत गांवों में छूटे पात्रों का शौचालय निर्माण के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
जिले में फेज-तीन के तहत शौचालयों का निर्माण शुरू कराने के लिए 13 हजार 413 शौचालयों के निर्माण कराया जाएगा। मिले लक्ष्य के तहत 22 से 26 जुलाई तक ग्रामसभा में विशेष बैठक का आयोजन होगा। जहां कैंप लगाकर ऐसे पात्रों का, जो किन्हीं कारणों से शौचालय निर्माण के लाभ से वंचित थे उनका आवेदन कराया जाएगा। वहीं पात्र ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। शौचालय के लक्ष्य की पूर्ति के लिए जिले को 16 करोड़ नौ लाख 56 हजार रुपये मिले हैं। जिला समन्वयक राजकुमार त्रिपाठी ने बताया कि जिले की 397 ग्राम पंचायतों में अब तक पहले फेज में एक लाख 56 हजार 730 शौचालय तथा दूसरे फेज में 34 हजार 256 शौचालय का निर्माण हो चुका है। मिला लक्ष्य पूरा किया जाएगा।