फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   13 lakh rupees were cheated in the name of getting the tender

Lucknow News: टेंडर दिलाने के नाम पर ठगे 13 लाख रुपये

Fri, 05 Sep 2025 02:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 05 Sep 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
13 lakh rupees were cheated in the name of getting the tender
लखनऊ। बेसिक शिक्षा विभाग से श्रावस्ती के स्कूलों में फर्नीचर की सप्लाई का टेंडर दिलाने के नाम पर गुडंबा केशव विहार निवासी कारोबारी रितेश तिवारी से 13 लाख रुपये ठग लिए गए। दो सितंबर को रितेश ने गुडंबा थाने में आरोपी संदीप त्रिपाठी निवासी एल्डिको कॉलोनी उद्यान-2 रक्षाखंड पर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर प्रभातेष कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक रितेश तिवारी की अर्चना इंटरप्राइजेज के नाम से फर्म है। इसके तहत वे सोलर प्लांट लगाने का काम व ठेकेदारी करते हैं। उनके मुताबिक जनवरी 2024 में साले रतीश अवस्थी के माध्यम से अटल इंटरप्राइजेज फर्म के मालिक संदीप त्रिपाठी से मुलाकात हुई। संदीप ने जेम पोर्टल के माध्यम से श्रावस्ती में बेसिक शिक्षा विभाग से 26 लाख रुपये का स्कूल फर्नीचर सप्लाई का काम दिलाने की बात कही। साथ ही यह शर्त रखी कि फर्नीचर उसकी फर्म से ही खरीदा जाएगा। पीड़ित ने दो बार में 13 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। एक माह बाद टेंडर न मिलने पर पीड़ित रितेश ने संपर्क किया और रुपये वापस मांगे। इस पर आरोपी ने कहा कि तकनीकी वजह से टेंडर नहीं मिल पा रहा था। इसलिए अपनी फर्म के नाम पर काम ले लिया है। भुगतान होने पर 13 की जगह 15 लाख वापस करेगा। तीन माह बाद आरोपी संदीप ने चेक दिया, जो बाउंस हो गया।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि संदीप ने सरकारी ठेका दिलाने के नाम पर और भी लोगों से ठगी की है। अक्तूबर 2024 में डीएम श्रावस्ती को धमकी देने के मामले में संदीप को जेल भी भेजा गया था। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के आदेश पर गुडंबा पुलिस ने संदीप के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed