फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   13 Covid patient found second time in december

राजधानी में दिसंबर में दूसरी बार मिले 13 कोरोना मरीज

Tue, 28 Dec 2021 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
13 Covid patient found second time in december
राजधानी में बढ़ रहे कोरोना के मामले। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
राजधानी में कोरोना वायरस फिर से पांव पसार रहा है। सोमवार को एक परिवार के चार सदस्यों समेत 13 लोग संक्रमित निकले।
विज्ञापन

इससे पहले 18 दिसंबर को भी 13 मरीज मिले थे। अफसरों ने बताया कि कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में मरीजों की पहचान हो रही है। सभी की जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जा रही है।
सीएमओ के प्रवक्ता योगेश रघुवंशी ने बताया कि इंदिरा नगर के एक ही परिवार के चार लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। ये सभी मरीज के संपर्क में आए थे।
बताया जा रहा है कि ये लोग बंगलूरू गए थे। कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग टीमों ने जानकीपुरम में कई लोगों की जांच की तो दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
इसके अलावा दुबई से लौटे एक यात्री में कोविड की पुष्टि हुई है। एक अन्य मरीज पीजीआई में इलाज के लिए आया था। उसकी व तीमारदार की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई।
इसी तरह वृंदावन निवासी एक व्यक्ति इलाज के लिए मेदांता गया था, जहां जांच में संक्रमित निकला। गोल्फ सिटी में कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के दौरान एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन

वहीं, आलमबाग निवासी एक अन्य मरीज में सर्जरी से पहले की गई कोरोना जांच में वायरस का पता चला। अलीगंज निवासी एक युवक को कई दिनों से बुखार था। कोरोना टेस्ट कराया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

23 की आई रिपोर्ट, नहीं मिला ओमिक्रॉन
स्वास्थ्य विभाग ने बीते दिनों विदेश व दूसरे राज्य से आने वाले कई यात्रियों की जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए नमूना केजीएमयू भेजा था। जिसकी रिपोर्ट आ गई। इसमें एक भी केस ओमिक्रॉन का सामने नहीं आया। अफसरों का कहना है कि अभी कई अन्य नमूनों की रिपोर्ट दो से तीन दिन में आनी है।
केंद्रीय टीम ने कोविड से निपटने की तैयारियां परखी
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की चार सदस्यों की टीम सोमवार को राजधानी में कोविड से निपटने की तैयारी का जायजा लेने आई। टीम ने कोविड हॉस्पिटल के साथ संक्रमण से प्रभावित इलाकों का दौरा किया। शहर में सक्रिय मामले 70 के करीब पहुंच गए हैं। इससे पहले केंद्रीय टीम ने सबसे पहले प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की और कई मुद्दों पर चर्चा की। इसके बाद लालबाग स्थित जिला कोविड कमांड सेंटर गई और कर्मचारियों से यह जाना कि मरीज की सूचना आने के बाद टीम रिस्पॉन्स कैसे करती है। कमांड सेंटर देखने के बाद विशेषज्ञ लोकबंधु कोविड अस्पताल गए और आरक्षित बेड व अन्य तैयारियों का परखा। डिप्टी सीएमओ डॉ. मिलिंद वर्धन के मुताबिक, कोरोना से निपटने के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अस्पतालों से लेकर सीएचसी तक ऑक्सीजन प्लांट लग चुके हैं। इस वक्त शहर में 28 ऑक्सीजन प्लांट लग चुके हैं। बेड आरक्षित हैं। फोकस सैंपलिंग व कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग लगातार की जा रही है।
विदेश से लौटकर फोन बंद किया तो घर पहुंचेगी पुलिस
विदेश से लौटने वालों की एयरपोर्ट पर तत्काल जांच के निर्देश हैं। इसके बाद सातवें दिन दोबारा जांच की हिदायत है। लेकिन ये यात्री एयरपोर्ट से टीम को चकमा देकर निकल जा रहे हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी से सूचना मिलने के बाद जब सीएमओ कार्यालय से इन यात्रियों को कॉल की जाती है तो इनका फोन बंद जाता है। अब स्वास्थ्य विभाग ऐसे यात्रियों के पते पर पुलिस को भिजवाकर जांच करवा रहा है। डिप्टी सीएमओ डॉ. मिलिंद के मुताबिक, लखनऊ में विदेश से करीब डेढ़ से दो सौ यात्री रोज आ रहे हैं। रोजाना 20 यात्रियों के घरों में स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिस संग जाकर नमूने ले रही है।

सीरो सर्वे के तहत लिए 40 नमूने
शहर में सोमवार सुबह अलग-अलग इलाकों में टीमों ने जाकर लोगों के सीरो सर्वे के लिए नमूने लिए। इन नमूनों को जांच के लिए केजीएमयू भेजा जाना है। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के चलते स्वास्थ्य विभाग तीसरी दफा सीरो सर्वे करवा रहा है। पहले दिन टीमों ने करीब 40 लोगों के नमूने जुटाए। बाकी बचे लोगों के नमूने एक या दो दिन में ले लिए जाएंगे। सीएमओ प्रवक्ता योगेश ने बताया करीब 100 लोगों के नमूने लिए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed