{"_id":"5f5c59fb8ebc3e5aa550ca2d","slug":"13-05-lakh-rupees-foreign-cigarettes-caught-at-amausi-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमौसी एयरपोर्ट पर कस्टम ने 13.05 लाख रुपये की विदेशी सिगरेट पकड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमौसी एयरपोर्ट पर कस्टम ने 13.05 लाख रुपये की विदेशी सिगरेट पकड़ी
Sat, 12 Sep 2020 10:47 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 12 Sep 2020 10:47 AM IST
विज्ञापन
सिगरेट बरामद
- फोटो : amar ujala
दुबई से अमौसी एयरपोर्ट पहुंची फ्लाइट में कस्टम ने शुक्रवार को 13.05 लाख रुपये की विदेशी सिगरेट बरामद की। विदेशों में फंसे नागरिकों को वापस लाने के लिए वंदे भारत मिशन के तहत विमानों का संचालन हो रहा है। तस्करी करने वालों ने इन विमानों का दुरुपयोग शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
कस्टम उपायुक्त निहारिका लाखा ने बताया कि आयुक्त वेद प्रकाश शुक्ल के निर्देश पर चल रहे चेकिंग अभियान में दुबई की फ्लाइट 6ई 8456 से लखनऊ पहुंचे तस्कर से 87 हजार विदेशी सिगरेट बरामद की। रविवार को 71.04 लाख का सोना, सिगरेट व परफ्यूम बरामद किया था।
विज्ञापन