फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   128 new corona cases found in Uttar Pradesh.

यूपी: बीते 24 घंटे में 128 नए कोरोना संक्रमित मिले, प्रदेश की कोविड रिकवरी दर 98.5 फीसदी हुई

Sun, 04 Jul 2021 11:24 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 04 Jul 2021 11:24 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी ने रविवार को टीम-9 के साथ बैठक में आदेश दिया कि कोरोना संक्रमण की नियंत्रित स्थिति के बाद भी एग्रेसिव टेस्टिंग जारी रखी जाए। प्रदेश में अब तक 5 करोड़ 88 लाख 75 हजार 21 टेस्ट हो चुके हैं।

विज्ञापन
128 new corona cases found in Uttar Pradesh.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में लगातार कोशिशों से कोरोना महामारी की दूसरी लहर की स्थिति नियंत्रण में है। संक्रमण दर न्यूनतम स्थिति में है। वर्तमान में 2,264 कोरोना मरीज उपचाराधीन हैं। प्रदेश की कोविड रिकवरी दर 98.5 फीसदी हो गई है, जबकि बीते 24 घंटे में पॉजिटिविटी दर 0.06 फीसदी पाई गई, जबकि कोविड काल की अब तक ओवरऑल पॉजिटिविटी दर 2.9 फीसदी रही है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने रविवार को टीम-9 के साथ बैठक में आदेश दिया कि कोरोना संक्रमण की नियंत्रित स्थिति के बाद भी एग्रेसिव टेस्टिंग जारी रखी जाए। प्रदेश में अब तक 5 करोड़ 88 लाख 75 हजार 21 टेस्ट हो चुके हैं। यह देश में किसी एक राज्य द्वारा की गई सर्वाधिक कोविड टेस्टिंग है। विगत 24 घंटे में प्रदेश में 2 लाख 48 हजार 333 कोविड टेस्ट किए गए। इसी अवधि में संक्रमण के 128 नए मामले आये हैं, जबकि 305 मरीज उपचारित होकर स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एग्रेसिव ट्रेसिंग, टेस्टिंग और त्वरित ट्रीटमेंट की नीति के साथ-साथ तेज टीकाकरण की नीति से उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण नियंत्रित स्थिति में है। 3 जुलाई तक 3 करोड़ 26 लाख 9 हजार 923 वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है। 1 करोड़ 2 लाख से अधिक डोज 18 से 45 आयु वर्ग के लोगों को लगाई गई है जबकि 48 लाख 22 हजार प्रदेशवासियों ने वैक्सीन की दोनों खुराक प्रॉप्त कर ली है। टीकाकरण की सुगमता के लिए केवल उन्हीं को केंद्र तक बुलाया जाए, जिनका टीकाकरण होना है। टीकाकरण के लिए टाइम स्लॉट जारी कर वैक्सीनेशन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया तेज की जानी अपेक्षित है। युवाओं के हित को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा नवीन पैटर्न पराधारित 'प्रारंभिक अर्हता परीक्षा कराई जा रही है। एकीकृत चयन की यह व्यवस्था युवाओं को न केवल बार-बार आवेदन पत्र भरने के खर्चों से बचाने वाला होगी बल्कि एक ही परीक्षा के माध्यम से सेवायोजन के अनेक अवसर भी मिल सकेंगे। 20 अगस्त को प्रस्तावित पीईटी के लिए अभ्यर्थियों को उनकी सुविधा वाले जनपदों में ही परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाएं। सभी जनपदों में साफ-सुथरे रिकॉर्ड वाले संस्थानों को ही परीक्षा केन्द्रों बनाएं।

अस्पतालों में न रहे उपकरणों की कमी

मुख्यमंत्री योगी ने आदेश दिया कि अस्पतालों में उपकरणों की कमी न रहे। बाइपैक मशीन, पीडियाट्रिक आईसीयू, मोबाइल एक्सरे मशीन सहित सभी जरूरी उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। इनके निर्माता कम्पनियों से सीधे संवाद होना चाहिए। डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के पहले चरण का कार्य पूरा हो चुका है। इनके माध्यम से अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षित किया जाए। पीडियाट्रिक विशेषज्ञ हो, नर्सिंग स्टाफ हो अथवा तकनीशियनों की जरूरत, जिलावार स्थिति का आकलन करते हुए पर्याप्त मानव संसाधन की व्यवस्था कराएं। पीडियाट्रिक विशेषज्ञों के रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया भी पूरी की जाए।

कोरोना महामारी के बीच प्रदेश सरकार ने लोगों के जीवन और जीविका को सुरक्षित रखने के साथ-साथ विकास परियोजनाओं को भी जारी रखा गया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का कार्य लगभग पूर्ण हो गया है तो गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए 80 फीसदी से अधिक भूमि क्रय कर ली गई है। इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं के अवशेष कार्यों को तेजी से पूरा किया जाए। डिफेंस एक्सपो कॉरीडोर के अलीगढ़ नोड का शिलान्यास शीघ्र ही होना है। इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही प्राथमिकता के साथ पूर्ण की जाए।

प्रदेश के 36 जिलों में नहीं मिले कोरोना मरीज, 224 एक्टिव केस

प्रदेश में कोरोना वायरस की चेन टूटती नजर आ रही है। अब 2264 एक्टिव केस बचे हैं। रविवार को  128 नए मरीज मिले हैं, जबकि 305 डिस्चार्ज हुए हैं। प्रदेश में सिर्फ एक मरीज की मौत हुई है। 

प्रदेश में कोविड मरीजों की संख्या में कमी हो रही है, लेकिन सरकार की ओर से संसाधन लगातार बढ़ाए जा रहे हैं। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में 128 संक्रमित मिले हैं। जबकि 305 ठीक हुए हैं। प्रदेश में अब तक पांच करोड़ 88 लाख से अधिक कोरोना की जांचें की गई। रिकवरी की दर बढ़कर 98.5 फीसदी है। रविवार को प्रयागराज में 11 और लखनऊ में 13 मरीज मिले हैं। प्रदेश के 36 जिले में एक भी मरीज नहीं मिला है। 37 जिलों में 10 से कम नए कोरोना के केस दर्ज किए गए। इसी तरह रविवार को सिर्फ सीतापुर में एक व्यक्ति की मौत हुई है। अन्य जिलों में किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

नहीं मिला डेल्टा प्लस का कोई मरीज
प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना वायरस के नए वैरिएंट को लेकर लगातार सावधानी बरती जा रही है। जीनोम सिक्वेंसिंग में अभी तक डेल्टा प्लस का कोई मरीज नहीं मिला है। डेल्टा प्लस संक्रमण वाले राज्यों से आने वाले लोगों की निगरानी और टेस्टिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। लखनऊ के केजीएमयू और वाराणसी के बीएचयू में जीनोम सिक्वेंसिंग की जा रही है।

यूपी में एक करोड़ से अधिक का टीकाकरण
प्रदेश में टीकाकरण लगातार चल रहा है। 18 से 44 साल के आयुवर्ग के लोगों को एक करोड़ से अधिक टीकाकरण की डोज दी जा चुकी हैं। अब तक कुल तीन करोड़ 26 लाख तीन सौ 46 डोज दी चुकी है। सीएम हेल्पलाइन के जरिए लगातार प्रदेश में प्रधानों, कोटेदारों और आम लोगों से संपर्क स्थापित कर कोरोना संक्रमण से बचाव और टीका लगवाने की अपील कर रही है। प्रदेश में 528 ऑक्सीजन प्लांट पर तेजी से काम किया जा रहा है, जिसमें से अब तक 133 क्त्रिस्याशल हो चुके हैं। प्रदेश में ऑक्सीजन जेनरेटर के जरिए 15 फीसदी ऑक्सीजन की 3300 बेडों पर आपूर्ति हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed