फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   125 additional buses will run for Purvanchal, relief will be provided

Lucknow News: पूर्वांचल के लिए चलेंगी 125 अतिरिक्त बसें, मिलेगी राहत

Sun, 13 Apr 2025 01:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
125 additional buses will run for Purvanchal, relief will be provided
लखनऊ। सोमवार से सहालग शुरू हो रहा है। ऐसे में यात्रियों की आवाजाही बढ़ेगी। लेकिन गोरखपुर रेलखंड पर निर्माण कार्य के चलते कई ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम की ओर से 125 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है, जो ऑन डिमांड चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि गोरखपुर के लिए चारबाग, आलमबाग, कैसरबाग व अवध बस अड्डे से बसें चलती हैं। यहां से गोरखपुर रूट पर पड़ने वाले बाराबंकी, अयोध्या, बस्ती, गोंडा, देवरिया जैसे जिलों के लिए भी बसें चलती हैं। लेकिन पांच मई तक इस रूट पर कई ट्रेनें निरस्त होने से रोडवेज बसों का ही आसरा रह जाएगा। परिवहन निगम ने सभी एआरएम को अतिरिक्त बसों के इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed