फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   1226 positives found in one day in UP

यूपी में कमजोर पड़ा कोरोना संक्रमण, एक दिन में मिले 1226 पॉजिटिव, 62 जिलों में एक भी मौत नहीं

Sat, 19 Dec 2020 10:39 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 19 Dec 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
1226 positives found in one day in UP
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
कोरोना संक्रमण के प्रति लोगों की सजगता और सरकार के प्रयासों के चलते प्रदेश में कोरोना संक्रमण कमजोर पड़ने लगा है। रिकवरी दर भी 95.5 प्रतिशत तक पहुंच गई है। प्रदेश में शनिवार को 1226 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। 
विज्ञापन


हाथरस व कौशांबी जिले में कोई नया केस नहीं मिला। 24 जिलों में पांच या उससे कम मरीज समाने आए। प्रदेश में कुल 24 लोगों ने कोरोना से दम तोड़ा, लेकिन 62 जिले ऐसे रहे जहां किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि शनिवार को 1544 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। वर्तमान में प्रदेश में 17,593 एक्टिव मरीज बचे हैं, जबकि अब तक कुल 5,73,401 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से 5,47,631 पूरी तरह से संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। अब तक कुल 8,177 की मौत हुई है। शुक्रवार को प्रदेश में 1,54,924 नमूनों की जांच की गई। अब तक 2,23,04,404 नमूनों की जांच की जा चुकी है।  

कौशांबी में तीन दिन से कोई केस नहीं 

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार कौशांबी जिले में बीते तीन दिनों से एक भी मरीज नहीं मिले हैं। वहीं राजधानी लखनऊ में शनिवार को सबसे अधिक 209 मरीज मिले। सबसे ज्यादा पांच मौतें भी यहीं हुईं। इसके बाद वाराणसी में 77, गाजियाबाद में 71, मेरठ 62, प्रयागराज 52, मुजफ्फर नगर में 50 नए संक्रमित मिले।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed