फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   दिन दहाड़े शिक्षक को मारी गोली

दिन दहाड़े शिक्षक को मारी गोली

Mon, 21 May 2018 11:16 PM IST
Updated Mon, 21 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
दिन दहाड़े शिक्षक को मारी गोली
राजेसुल्तानपुर। थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव के निकट सोमवार अपराह्न परिषदीय विद्यालय के एक शिक्षक को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। जब तक आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, तब तक बदमाश फरार हो चुके थे।
विज्ञापन


गंभीरावस्था में शिक्षक को सीएचसी जहांगीरगंज ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल आजमगढ़ रेफर कर दिया गया। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही आवश्यक पूछताछ की। घटना के पीछे चार दिन पहले खेत में सिंचाई का पानी निकालने को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार राजेसुल्तानपुर थाना अंतर्गत सिकरौरा गांव निवासी यशवंत सिंह (48) पुत्र लालमन सिंह सोमवार सुबह किसी कार्य से पदुमपुर बाजार गए थे। कार्य निपटाने के बाद अपने दो अन्य साथियों के साथ चार पहिया वाहन से दोपहर दो बजे करीब वापस घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



शंकरपुर गांव के निकट स्थित पुलिया के निकट वाहन रोककर वह लघुशंका करने लगे। इसी बीच पदुमपुर की तरफ से बाइक पर सवार दो बदमाश वहां पहुंचे। उन्होंने चेहरे पर गमछा लपेटा था।


जब तक यशवंत कुछ समझ पाते, तब तक एक बदमाश ने उस पर फायर कर दिया। गोली लगने से यशवंत गिर पड़े। वाहन पर सवार दो अन्य व आसपास मौजूद लोग जब तक उधर दौड़ते, तब तक बदमाश एक दो फायरिंग करते हुए भाग खड़े हुए।


बेहोशी की दशा में घायल शिक्षक को तत्काल सीएचसी जहांगीरगंज ले जाया गया। यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए आजमगढ़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कुछ देर बाद ही थानाध्यक्ष राजेसुल्तानपुर कृष्णकांत यादव दल बल के साथ मौके पर पहुंचे।



घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही वहां मौजूद लोगों से आवश्यक पूछताछ की। एसओ ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। मामले में छानबीन की जा रही है। बताते चलें कि यशवंत उच्च प्राथमिक विद्यालय शंकरपुर धरमपुर में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed