फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   घरों में फहराया ध्वज, तिलक लगा किया स्वागत

घरों में फहराया ध्वज, तिलक लगा किया स्वागत

Sun, 18 Mar 2018 11:16 PM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
घरों में फहराया ध्वज, तिलक लगा किया स्वागत
सीतापुर। जिले भर में रविवार को भारतीय नव संवत्सर का भव्य तरीके से स्वागत किया गया। इस दिन लोगों ने घरों पर भगवा ध्वज फहराए और एक-दूसरे का तिलक लगाकर स्वागत किया। बाइक रैली निकालकर समाज को भारतीय नववर्ष के प्रति जागरूक किया गया। विजय लक्ष्मी नगर स्थित रामजानकी मंदिर समेत शहर के मुख्य मन्दिरों पर ध्वज फहराया गया। समारोह का शुभारंभ पुजारी आशीष शास्त्री मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। भगवा ध्वज का वितरित कर उसे घरों पर फहराने का भी आग्रह किया गया।
विज्ञापन

रामजानकी मंदिर पर हुए कार्यक्रम में आशीष मिश्रा ने बताया कि चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रथम तिथि को सृष्टि का आरम्भ हुआ। ग्रंथों के अनुसार जिस दिन नव सृष्टि का आरम्भ हुआ, उस दिन चैत्र शुदी का रविवार दिन था और आज भी रविवार है। इसलिए इस दिन का साक्षी होना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। हिन्दू युवा वाहिनी के अध्यक्ष उत्तम सिंह, भारतीय नववर्ष आयोजन समिति के अध्यक्ष गोपाल टण्डन, संयोजक महेंद्र अग्रवाल ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर डॉ. अरूण मिश्रा, आकाश बजरंगी, अमित शुक्ला, अमित अग्रवाल, अभिनव मिश्रा, बब्लू सिंह चौहान, विश्ववीर गुप्ता आदि उपस्थित थे। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने शहर के प्रेम नगर स्थित झूले लाल मंदिर पार्क में आयोजित समारोह में भारतीय नववर्ष का जोरदार तरीके से स्वागत किया। इस मौके पर हुई गोष्ठी में वक्ताओं भारतीय नवसंवत्सर पर प्रकाश डाला। गणवेश में आए सभी स्वयं सेवकों ने एक दूसरे को शुभ कामनाएं दीं।
विज्ञापन

लहरपुर प्रतिनिधि के अनुसार नवरात्रि के पावन पर्व पर क्षेत्र के विभिन्न देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से पूजा अर्चना की गई। रविवार से शुरू हो रहे हिंदू नव वर्ष को लेकर हिंदू धर्मावलंबियों ने अपने-अपने घरों में पताका फहराकर एक दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। हिंदू नववर्ष पर भारतीय जनता पार्टी के विघ्न पुरी, नारायण, उमेश मल्होत्रा, रामनरेश त्रिवेदी, मुकुंदी लाल त्रिवेदी, भगवानदीन त्रिवेदी, मनमोहन गुप्ता, संजय रस्तोगी, निरंकार मल्होत्रा, गोपीनाथ टंडन, सुरेश जायसवाल, रमा निकेत सिंह, पंडित ईश्वरचंद्र, निर्भय पांडेय, मयंक टंडन, विवेक पुरी आदि ने हिंदू नववर्ष का उत्सव मनाया। उधर, गोंदलामऊ विकास खंड के कस्बा संदना मे आरएसएस पदाधिकारियों ने भारतीय नव वर्ष धूमधाम से मनाया। सुंदरानंद आश्रम पर एकत्रित होकर एक दूसरे को भारतीय नव वर्ष की शुभकामनाएं दी तथा एक दूसरे के गले मिलकर मिठाई खिलाई। इस अवसर पर प्रचारक रंजन, खंड कार्यवाह महेंद्र पाण्डेय, प्रखंड संयोजक प्रदीप सिंह, सहसंयोजक मनीष पाल, मिश्रिख प्रखंड संयोजक विमल मिश्रा, केके सिंह, अखिल, अभय, शुभम, सुनील गुप्ता, योगेश पाण्डेय, संजय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed