फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस

धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस

Sat, 27 Jan 2018 11:32 PM IST
Updated Sat, 27 Jan 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस
फैजाबाद। गणतंत्र दिवस पर जिलेभर में धूमधाम से ध्वजारोहण किया गया। पुलिस लाइन ग्राउंड में आईजी विजय प्रकाश ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने सभी लोगाें से गणतंत्र को मजबूत रखने के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया। एसएसपी सुभाष सिंह बघेल ने जवानों व अधिकारियों को देश सेवा की शपथ दिलाई। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। पुलिस लाइन में पुलिस बल के जवानों ने परेड के साथ आकर्षक कार्यक्रम पेश किया। इसके साथ ही विभिन्न स्कूलों से बुलाए गए बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके पहले कमिश्नर, डीएम, जिला जज, जेल समेत सभी सरकारी कार्यालयों पर समारोहपूर्वक ध्वजारोहण किया गया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त मनोज मिश्र ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडारोहण व संविधान की प्रस्तावना की शपथ के बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की आहुतियों के परिणामस्वरूप आज हम स्वतंत्र रूप से जी रहे हैं।
विज्ञापन

डीएम डॉ. अनिल कुमार ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में झंडारोहण के बाद कहा कि इस पावन भूमि से आजादी के बहुत से रणबाकुरों ने जन्म लिया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन जड़यंत आंदोलन था। उसमें कोई भेदभाव नहीं, कोई ऊंच-नीच नहीं, कोई क्षेत्र नहीं बल्कि पूरा भारत व विदेशों में रहने वाले भारतीयों ने इस आंदोलन को जन आंदोलन बनाया। उधर, नगर निगम कार्यालय पर मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ने पार्षदों की मौजूदगी में झंडारोहण किया। इस अवसर पर निगम आयुक्त मार्तंडेय प्रताप सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। फैजाबाद स्थित जिला कारागार में जेल अधीक्षक बृजेश कुमार ने झंडारोहण किया। इस अवसर पर बंदियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी। गणतंत्र दिवस पर बीएसए अमिता सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग में, जिला उद्यान अधिकारी पारसनाथ ने उद्यान विभाग में झंडारोहण किया। 63वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल नवीन मंडी फैजाबाद के प्रांगण में कमांडेंट धर्मेंद्र सिंह विसेन द्वारा यूनिट मुख्यालय स्थित र्क्वाटर गार्ड पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया व सलामी दी गई। इस दौरान सीआरपीएफ के 37 बहादुर अधिकारी व जवानों को उनकी राष्ट्र के प्रति आस्था, देश सेवा में प्रदर्शित उच्च कोटि की वीरता व सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति महोदय द्वारा पुलिस वीरता व सराहनीय सेवा पदकों से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सीएमओ डॉ. अशोक गुप्त ने दर्शननगर स्थित कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। झंडे को सलामी दी और कार्यालय कर्मचारियों ने राष्ट्रगान किया। जिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. हरिओम श्रीवास्तव, महिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. एसके शुक्ल ने ध्वजारोहण किया। जिला कृषि अधिकारी कार्यालय पर बीके सिंह ने ध्वजारोहण किया।
रेलवे स्टेशन फैजाबाद पर स्टेशन अधीक्षक आरके उपाध्याय, जीआरपी व आरपीएफ कार्यालय में भी ध्वजारोहण किया। क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय पर क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी बीपी सिंह ने ध्वजारोहण किया। जिला सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव ने पूर्व राज्यमंत्री तेजनारायण पांडेय पवन पांडेय, बाबूराम गौड़, मो. हलीम पप्पू, दानबहादुर सिंह आदि के साथ झंडा फहराया। राजकीय बृजकिशोर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज व अस्पताल देवकाली पर प्राचार्य डॉ. आरवी यादव ने ध्वजारोहण किया।


शिक्षण संस्थाओं में हुए कार्यक्रम
फैजाबाद। शिक्षण संस्थाओं में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने जगह-जगह प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान देश प्रेम के गीत गाए और राष्ट्रवादी नारे लगाए। साथ ही खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।
नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज में गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। मंडलायुक्त मनोज मिश्र ने प्रशासनिक भवन पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कुलपति ने उनका स्वागत किया। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कुलपति ने कहा कि संविधान के तहत मिले अधिकारों का सदुपयोग करते हुए अच्छे ढंग से कर्तव्यों का निर्वहन जरूरी है, तभी देश अनुशासन के साथ आगे बढ़ेगा। साकेत पीजी कॉलेज में प्राचार्य प्रदीप खरे ने झंडारोहण किया।
अवध इंटरनेशनल स्कूल आशापुर में समारोह का शुभारंभ स्कूल के संरक्षक अतुल कुमार सिंह ने ध्वजारोहण कर किया। अमर पब्लिक स्कूल भीखापुर में प्रबंधक गिरीश पांडेय डिप्पुल ने झंडारोहण किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी। फार्ब्स इंटर कॉलेज में प्रभातफेरी निकाली गई, झंडारोहण प्रबंधक सैयद निजाम अशरफ ने किया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कनक किड्स इंटरनेशनल स्कूल में प्रबंधक डॉ. संजय तिवारी ने ध्वजारोहण किया। आर्मी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य धीरज श्रीवास्तव ने ध्वज फहराया। मदरसा एचएल नेशनल स्कूल वजीरगंज में कार्यवाहक प्रधानाचार्य नसीम खान ने ध्वजारोहण किया। रामनगर स्थित बचपन प्ले स्कूल में गणतंत्र दिवस मनाया गया। झुनझुनवाला पीजी कॉलेज में संस्था के निदेशक गिरिजेश त्रिपाठी द्वारा झंडारोहण किया गया। महादेवा पब्लिक स्कूल जनौरा में प्रबंधक ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने झंडारोहण किया। अशफाक उल्ला मेमोरियल नेशनल इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य मो. सूफियान ने झंडारोहण किया। मदरसा तब्लीग-उल-इस्लाम निराला नगर में प्रधानाध्यापक ने झंडारोहण किया। उदया पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस की शुरुआत स्कूल के चेयरमैन डा. चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी, मैनेजिंग डायरेक्टर अपूर्वा त्रिपाठी, प्रिंसिपल जीवेन्द्र सिंह, एवं उप प्रधानाचार्य एएन तिवारी एवं निधी सिन्हा तथा सभी अध्यापकों, बच्चों व अभिभावकाें द्वारा समवेत स्वरों में राष्ट्रगान से हुआ। एसएसवी इंटर कॉलेज, कनौसा कॉन्वेंट, अनिल सरस्वती विद्या मंदिर, टाइनी टाट्स स्कूल सरस्वती शिशु मंदिर रामनगर, फ्रांसिस एकेडमी सरयू विहार, एसवी सेंट्रल सरस्वती मार्डन कांवेंट इंटर कालेज पठान टोलिया, डाकघर स्थित मैथोडिस्ट, देवा पब्लिक स्कूल, आर्मी पब्लिक स्कूल समेत सभी सरकारी व निजी स्कूलों में में ध्वजारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।


ग्रामीण अंचल में भी गणतंत्र दिवस की रही धूम
रुदौली। तहसील क्षेत्र में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। तहसील में झंडारोहण एसडीएम पंकज ने किया। सीओ कार्यालय रुदौली में सीओ धनंजय कुशवाहा, कोतवाली रुदौली में कोतवाल जयवीर सिंह यादव ने झंडारोहण किया।
नगर पालिका रुदौली में नगर पालिका अध्यक्ष जब्बार अली ने झंडा रोहण किया। सीएचसी रुदौली में अधीक्षक डॉ. अजय मोहन ने झंडा रोहण किया। ब्लॉक संसाधन केंद्र रुदौली में एबीएसए सरताज अहमद, रेलवे स्टेशन रुदौली परअधीक्षक ओपी राय, ब्लॉक रुदौली पर झंडारोहण खंड विकास अधिकारी नागेन्द्र मोहन ने किया। कामता सिंह बालिका इंटर कॉलेज राजेपुर पूरा में प्रबंधक भगवान बक्स सिंह ने ध्वजारोहण किया। आरबीएस पब्लिक इंटर कॉलेज मडना, कसतूरबा आवासीय बालिका विद्यालय पूरा, श्रीपति महाविद्यालय भरत नगर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय पूरा में भी ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस पर्व धूमधाम से मनाया गया ।
ग्रामोदय महाविद्यालय रामपुर सरधा में प्राचार्य डॉ. संदीप सिंह, ग्रामोदय इंटर कॉलेज रामपुर सरधा में प्रधानाचार्य पीएन सिंह, ग्रामोदय पब्लिक स्कूल रामपुर सरधा में प्रधानाचार्य इंजीनियर दीपक सिंह ने झंडारोहण किया। प्रभा पब्लिक स्कूल रामपुर सरधा में प्रबंधक भूपेंद्र सिंह भूप व प्रभा आईटीआई में वंदना सिंह ने झंडारोहण किया। निर्भय सिंह इंटर कॉलेज रामपुर सरधा में प्रधानाचार्य अमित कुमार सिंह सोनू, सेनानी जगमोहन स्वर्ण जयंती इंटर कॉलेज मिर्जापुर निमोली में प्रधानाचार्य प्रभात यादव, हनुमत नगर बाजार स्थित सार्वजनिक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य पंकज मिश्रा व भानु प्रताप इंटर कॉलेज में प्रबंधक निर्मल वर्मा ने ध्वजारोहण किया। प्राथमिक विद्यालय कर्मा कोडरी में प्रधान फतेह मोहम्मद, प्राथमिक विद्यालय मोहतसिंपुर में प्रधान गोपीनाथ बर्मा, प्राथमिक विद्यालय पलिया रिसाली में प्रधान दुर्गेंद्र प्रताप सिंह डब्बल, प्राथमिक विद्यालय अलावलपुर में प्रधान योगेश मिश्रा, प्राथमिक विद्यालय अकवारा में प्रधानाध्यापक अनिल सिंह, किसान सेवा केंद्र रसूलाबाद में ममता सिंह ने ध्वजारोहण किया।
मिल्कीपुर प्रतिनिधि के अनुसार तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी अरुण कुमार मिश्रा द्वारा झंडारोहण किया गया। थाना इनायतनगर में प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह ने झंडारोहण किया। ब्लॉक मुख्यालय पर ब्लॉक प्रमुख कविता यादव ने झंडारोहण किया। मां सावित्री पब्लिक स्कूल खानपुर शुकुलपुर के प्रबंधक पंकज शुक्ला ने झंडारोहण किया। ऑस्कर केरला पब्लिक स्कूल इनायतनगर के प्रबंधक राम सजीवन मिश्रा ने झंडारोहण किया। चंद्रभान इंटर कॉलेज भदोखरा में प्रबंधक गोपाल जी गुप्ता द्वारा झंडारोहण किया गया। हजारी लाल इंटर कॉलेज कुचेरा के प्रधानचार्य श्रीनिवास तिवारी द्वारा झंडारोहण किया गया। राम सिंह गुलेरिया महा विद्यालय यशवंतनगर के प्राचार्य डॉक्टर शीलवंत सिंह ने झंडारोहण किया।

उधर, अयोध्या के श्रीनारायण संस्कृत उच्च माध्यमिक विद्यालय उदासीन आश्रम में प्रबंधक माधवानंद ने ध्वजारोहण किया। प्रामिनेंट पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या डॉ. रानी अवस्थी ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अयोध्या एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रबंधक प्रदीप तिवारी ने ध्वजारोहण किया। अवध विद्यामंदिर जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाचार्य श्रवण कुमार द्विवेदी ने बच्चों का पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed