फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   52 समूह की महिलाओं को दिया 26 लाख रुपये ऋण

52 समूह की महिलाओं को दिया 26 लाख रुपये ऋण

Fri, 29 Dec 2017 11:49 PM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
52 समूह की महिलाओं को दिया 26 लाख रुपये ऋण
राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के वित्तीय सलाहकार ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

गायघाट (बहराइच)। उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के वित्तीय सलाहकार ने शाखा प्रबंधक के साथ मिहींपुरवा में संचालित सौर ऊर्जा तथा स्टडी लैंप केंद्र का निरीक्षण किया। इसके बाद बड़खड़िया में चल रहे प्रशिक्षण में 52 समूह की महिलाओं को 26 लाख रुपये का ऋण वितरित किया। उन्होंने कहा कि ऋण के माध्यम से क्षेत्र की महिलाएं स्वावलंबी बन सकती हैं।

उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के गांवों में प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी के तहत शुक्रवार को बड़खड़िया में प्रशिक्षण का समापन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन बड़खड़िया में नारी शक्ति संकुल स्तरीय संघ के तत्वाधान में हुआ।
विज्ञापन


वित्तीय सहायता समावेशी कार्यक्रम के तहत 52 समूह की प्रशिक्षणार्थियों को 26 लाख रुपये का ऋण वितरित किया गया। यूपीएसआरएलएम के वित्तीय सलाहकार डीके पांडेय व इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक चफरिया के शाखा प्रबंधक वीरेंद्र पटेल ने 52 समूह की महिलाओं को ऋण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान डीके पांडेय ने कहा कि दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन केंद्र सरकार की योजना है। इसमें गांव की गरीब महिलाओं को समूह व संगठन से जोड़कर शहरों से जोड़ने की कवायद की जा रही है।


शाखा प्रबंधक वीरेंद्र कुमार पटेल ने बैंक की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर नंद किशोर शाह, लक्ष्मीना, ऊषा देवी, प्रेम कुमारी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed