{"_id":"5a2c294c4f1c1bc1678c0b28","slug":"121512843596-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से भिंड़ी बारातियों की बस, तीन की मौत, 28 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर से भिंड़ी बारातियों की बस, तीन की मौत, 28 घायल
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेयरिंग फेल होने से हुआ हादसा, चार की हालत नाजुक
बहराइच। बारातियों से भरी एक बस शुक्रवार देर रात कोतवाली देहात के कटी तिराहा क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इस हादसे में बस में सवार दो बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक बाराती ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा।
वहीं 27 बराती घायल हुए हैं। उन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। इनमें चार की हालत नाजुक है। हादसे का कारण स्टेयरिंग फेल होना बताया जा रहा है। घटना की सूचना से बारातियों व घरातियों के परिवार में कोहराम मच गया है।
रानीपुर थाना अंतर्गत सरखना गांव निवासी सुरेश कुमार की बेटी कमला देवी का विवाह गोरखपुर के गगहा गांव निवासी मुरली से तय हुआ था। शुक्रवार को शादी थी। उसी के तहत देर शाम बारात गोरखपुर के गगहा से रानीपुर के लिए रवाना हुई। दूल्हा कार में सवार था।
विज्ञापन
वह पहले ही सरखना गांव मेें जनवासे में पहुंच गया। लेकिन बाराती बस में सवार थे। बारातियों से भरी बस रात करीब 10:30 बजे जब कोतवाली देहात अंतर्गत बहराइच-हुजूरपुर मार्ग पर दोनक्का के निकट पहुंची। तभी सामने से तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॅाली आ गई।
स्टेयरिंग फेल होने से बस व ट्रैक्टर-ट्रॉली में आमने-सामने की टक्कर हो गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर बस खड्ड में जा पलटी। बस में सवार सत्यनरायन (55) पुत्र रामदास व जयप्रकाश यादव (24) पुत्र झिनकानू की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि गोरखपुर के गगहा निवासी लालजी पाल (50), मलखानपाल (58), श्यामबदल (55), लोरिक पाल (50), लौहर (48), बैजनाथ (50), अक्षयवर (70), जितेंद्र (38), राकेश (30), निरहू (39), हरीराम साहू, शिवचंद्र, गुलाब पाल, राजकुमार, बाबूलाल, तेजे, पुल्ली समेत 28 लोग घायल हुए।
इनमें लौहर पाल, राजकुमार, बाबूलाल, तेजे और अक्षयवर की हालत नाजुक थी। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान लौहर पाल ने भी शनिवार भोर में दम तोड़ दिया। रात में ही घटना की सूचना पाकर कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक अरुण द्विवेदी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे।
उन्होंने बताया कि हादसे में लगभग 28 लोग घायल हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन इलाज के दौरान एक और बाराती ने दम तोड़ दिया।
गमगीन माहौल में हुए सात फेरे, औपचारिकताओं में सिमटी रही रस्म
बारातियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर मिलने के बाद सरखना गांव में मातमी माहौल की स्थिति बन गई। वधू पक्ष के लोग घटनास्थल की ओर रवाना हुए। देर रात तीन मौतों की सूचना जब जनवासे पहुंची तो खुशी का माहौल गम में तब्दील हो गया। लेकिन परंपरा और रस्म का बंधन जैसे-तैसे भोर में निभा। औपचारिकताओं के बीच वर-वधू ने सात फेरे लिए। अन्य रस्में पूरी की गईं। सुबह जैसे-तैसे विदाई हुई।
ट्रैक्टर-ट्रॉली की जल रही थी सिर्फ एक हेडलाइट
दोनक्का चौराहे पर जिस ट्रैक्टर-ट्रॉली से बारातियों से भरी बस की टक्कर हुई। उस ट्रैक्टर-ट्रॉली की सिर्फ एक हेडलाइट जल रही थी। ट्रॉली पर गन्ना लदा हुआ था। रफ्तार भी काफी तेज थी। जिसके चलते ट्रैक्टर चालक रफ्तार नियंत्रित नहीं कर सका और बस से जा टकराया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित बस को कब्जे में ले लिया है।