{"_id":"5955445d4f1c1b5b6f8b4757","slug":"121498760285-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापा
Updated Thu, 29 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छापा मारकर दवा के छह नमूने लिए
बहराइच। औषधि विभाग की ओर से जिले में दवाओं की दुकानों पर छापेमारी अभियान गुरुवार को भी जारी रहा। इस दौरान विभाग की ओर जिले की 24 दुकानों पर छापेमारी की गई। छापे के दौरान दवा के छह व एक कास्मेटिक का संदिग्ध नमूना लिया गया।
शासन की ओर से दवा की दुकानों में बिक रही अवैध व एक्सपायरी दवाओं की बिक्री पर अंकुश लगाने व ऐसे दुकानदारों पर कार्रवाई करने को लेकर डीएम ने दुकानों पर छापेमारी कराने के निर्देश दिए थे। डीएम के निर्देश पर औषधि निरीक्षक राजू प्रसाद ने गुरुवार को जिले की 24 दवा की दुकानों पर छापेमारी कर दवाइयों के रखरखाव, दुकान के कागजात आदि की जांच की। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान जिला अस्पताल के निकट सिविल लाइंस क्षेत्र में स्थित दवा की दुकानों को भी खंगाला गया था। इस दौरान अग्रवाल फार्मा से दो व गर्ग मेडिकल स्टोर से तीन संदिग्ध दवा के नमूने लिए गए। उन्होंने बताया कि इसके अलावा खुटेहना बाजार स्थित अपना मेडिकल से भी दवा के दो संदिग्ध नमूने लिए गए हैं। औषधि निरीक्षक ने बताया कि सभी नमूनों को भरकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित दुकान संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।