फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   121 new patients in the state, CM said - check every day at least 1.25 lakh

प्रदेश में 121 नए मरीज, सीएम ने कहा - हर दिन हों कम से कम सवा लाख जांचें

Sat, 27 Feb 2021 01:46 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 27 Feb 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
121 new patients in the state, CM said - check every day at least 1.25 lakh
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : पेक्सेल्स
प्रदेश में एक बार फिर कोरोना मरीजों का ग्राफ बढ़ने लगा है। शुक्रवार को डिस्चार्ज होने वालों की अपेक्षा कोरोना के नए मरीज ज्यादा मिले हैं। ऐसा करीब सप्ताह भर बाद हुआ है। 24 घंटे के दौरान 121 नए मरीज मिले हैं, जबकि सिर्फ 114 को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। इसी तरह दो मरीजों की मौत हो गई है। प्रदेश में अब 2184 एक्टिव केस हैं। पॉजिटिव मिले मरीजों में सर्वाधिक 15 फिरोजाबाद में, 13 लखनऊ में, 11 गौतमबुद्धनगर में , आठ प्रयागराज में मिले हैं। 42 जिलो में एक भी मरीज पॉजिटिव नहीं मिला है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कोविड नियंत्रण के लिए फोकस टेस्टिंग बढ़ाने पर जोर दिया है। उन्होंने हर दिन सवा लाख से अधिक जांच कराने के निर्देश दिया है। प्रदेश के बाहर से आने वालों की जांच कराने, क्वारंटीन कराने और इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को सक्रिय रखने पर जोर दिया है।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि कुछ राज्यों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में प्रदेश में अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए। उत्तर प्रदेश में बाहरी राज्यों से आ रहे लोगों की कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग एवं क्वारंटीने की आवश्यकतानुसार व्यवस्था की जाए। लोगों को लगातार जागरूक किए जाने की भी जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed