{"_id":"76558571cf05aedfcfcd24b840ef3ba4","slug":"12-pcf-workers-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही में नपे 12 पीसीएफ कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही में नपे 12 पीसीएफ कर्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 30 May 2014 10:34 AM IST
विज्ञापन
गेहूं खरीद में लापरवाही और अनियमितताएं बरतने पर पीसीएफ के झांसी के जिला प्रबंधक समेत 12 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। सभी के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
पीसीएफ के प्रबंध निदेशक ने हरदोई जिले के गेहूं खरीद केंद्रों के औचक निरीक्षण के दौरान बाबूसिंह चौहान, सचिन कुमार और ज्ञानेंद्रा को गैरहाजिर पाए जाने तथा गणक गोविंद प्रसाद को कर्तव्य पालन में लापरवाही बरतने का दोषी पाए जाने पर निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
लखनऊ जिले के खरीद केंद्रों के निरीक्षण में दिलीप सिंह, सरिता सिंह, मनीष तिवारी और ज्योति गुप्ता को भी अनुपस्थित पाए जाने पर निलंबित करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
इसी प्रकार मूल्य समर्थन योजना एवं पीसीएफ कार्यों में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने और गंभीर अनियमितताएं करने पर बलिया के भंडार नायक जगत पाल, झांसी के जिला प्रबंधक अशोक कुमार अग्रवाल, उरई के सहायक गणक ओंकारनाथ द्विवेदी और कुशीनगर के कनिष्ठ सहायक अरुण कुमार वर्मा को निलंबित कर जांच के आदेश दिए गए हैं।
एमडी पीसीएफ ने बृहस्पतिवार को पीसीएफ मुख्यालय का औचक निरीक्षण भी किया। उन्होंने देर से आने वाले 56 कर्मचारियों को चेतावनी जारी की है।