फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   12 new-dios-transfer

12 जिलों में तैनात किए गए नए डीआईओएस

Wed, 30 Oct 2013 02:19 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Wed, 30 Oct 2013 02:19 PM IST
विज्ञापन
12 new-dios-transfer

लंबी मशक्कत और जद्दोजहद के बाद आखिरकार जिला विद्यालय निरीक्षकों की तैनाती का आदेश जारी हो गया।

विज्ञापन


शासन ने 20 शिक्षा अधिकारियों के स्थानांतरण किए हैं, इनमें 12 जिलों में नए डीआईओएस तैनात किए गए हैं। सचिव माध्यमिक शिक्षा जितेंद्र कुमार ने मंगलवार को इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया।


राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोंडा की प्राचार्या शैफाली प्रताप को बलरामपुर का प्रभारी डीआईओएस बनाया गया है। बांदा के डीआईओएस ओम प्रकाश मिश्र को गोंडा में इसी पद पर भेजा गया है।

विज्ञापन


पढ़ें- पेंशन लटकाने वाला बाबू हुआ निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन


विधि अधिकारी शिक्षा निदेशालय इलाहाबाद नंदलाल गुप्ता को फैजाबाद का प्रभारी डीआईओएस बनाया गया है। उप प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान महराजगंज अनूप कुमार को सुल्तानपुर का डीआईओएस बनाया गया है।

प्रदेश में सत्ता बदलने के बाद से डीआईओएस और बीएसए के स्थानांतरण को लेकर काफी मारामारी चल रही है। हर दो महीने पर अधिकारियों के स्थानांतरण की लंबी-लंबी सूचियां जारी की जा रही हैं।

बीएसए के बाद माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने 44 शिक्षा अधिकारियों के स्थानांतरण का प्रस्ताव भेजा था। इसमें करीब 30 जिलों में डीआईओएस बदले जाने का प्रस्ताव था।


निदेशालय के इस प्रस्ताव को सचिव माध्यमिक शिक्षा ने मुख्यमंत्री के अनुमोदन के लिए भेजा, लेकिन पंचम तल के अधिकारी निदेशालय के नामों पर संतुष्ट नहीं थे।

इसके चलते तबादले संबंधी प्रस्ताव को तीन बार पंचम तल से वापस भेजकर संशोधित कराया गया। काफी माथापच्ची के बाद 20 शिक्षा अधिकारियों के ही तबादले के आदेश जारी किए गए।

और खबरों के लिए यहां आएं...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed