फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   12 illegal buses were cracked down and seized

Lucknow News: 12 डग्गामार बसों पर चला चाबुक, सीज

Sun, 24 Aug 2025 02:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
12 illegal buses were cracked down and seized
लखनऊ। डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरटीओ प्रवर्तन की टीम ने शनिवार को अहिमामऊ व कमता बस स्टेशन चौराहे पर 12 बसें सीज कीं।
विज्ञापन

आरटीओ प्रवर्तन प्रभात पांडेय ने बताया कि परमिट शर्तों का उल्लंघन करते हुए बसें फुटकर सवारियों को ढो रही थीं। चेकिंग अभियान के दौरान अहिमामऊ चौराहे से आजमगढ़ व कमता चौराहे से अयोध्या जा रही छह-छह बसों को सीज किया गया है। सीज बसें वृंदावन के पी-4 पार्किंग में खड़ी की गई हैं। उन्होंने बताया कि इन बसों में मानकों के अनुरूप नंबर प्लेट न लगे होने व प्रेशर हॉर्न लगे होने का अभियोग दर्ज किया गया है। उनके परमिट के निलंबन व निरस्तीकरण के लिए भी कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान एआरटीओ प्रवर्तन राजीव कुमार बंसल, पीटीओ आभा त्रिपाठी, अनीता वर्मा, मनोज भारद्वाज व एसपी देव ने कार्रवाई की है।
बनाई सीडी, सीएम को भेजेंगे
दूसरी ओर, डग्गामारी के खिलाफ प्रदेश भर के रोडवेजकर्मी प्रदर्शन कर रहे हैं। चालकों और परिचालकों ने डग्गामारी के कई वीडियो भी बनाए हैं, जिन्हें आरटीओ और पुलिस के अफसरों को दिया गया है। अब सभी वीडियो की सीडी बनाकर मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

डग्गामारी रोकेंगे ये अफसर, लगाई ड्यूटी

लखनऊ में बस अड्डों के आसपास डग्गामार वाहनों के संचालन पर रोक लगाने के लिए अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है। क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि कमता चौराहे पर अवध डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एआरएम एसएन चौधरी, अहिमामऊ चौराहे पर उपनगरीय डिपो के एआरएम जगदीश प्रसाद, अवध चौराहे पर आलमबाग डिपो के एआरएम राजेश कुमार सिंह व दुबग्गा एवं भिटौली चौराहे पर चेकिंग का जिम्मा कैसरबाग डिपो के एआरएम योगेंद्र सेठ को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed