पावर कॉर्पोरेशन के 12 इंजीनियरों का प्रमोशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावर कॉर्पोरेशन के 12 इंजीनियरों की पदोन्नति की गई है।
एक मुख्य अभियंता स्तर-दो को मुख्य अभियंता स्तर-एक, तीन अधीक्षण अभियंताओं को मुख्य अभियंता स्तर-दो, सात अधिशासी अभियंताओं को अधीक्षण अभियंता तथा सिविल के एक सहायक अभियंता को अधिशासी अभियंता के पद पर प्रोन्नति दी गई है।
शुक्रवार को इसके आदेश जारी कर दिए गए। मुख्य अभियंता स्तर-1 के पद पर प्रोन्नत होने वाले जीएस दीक्षित शुक्रवार को ही सेवानिवृत्त भी हो गए। खास बात यह है कि मुख्य अभियन्ता स्तर-1 के पद पर आठ वर्ष बाद कोई पदोन्नति हुई है।
मुख्य अभियंता स्तर-2 के पद पर
प्रोन्नत प्रमोद कुमार जौहरी को शक्ति भवन में रेस्पो इकाई, आलोक कुमार को
जांच समिति द्वितीय लखनऊ तथा वेद प्रकाश वर्मा को मध्यांचल वितरण निगम में
तैनाती दी गई है।
अधीक्षण अभियंता के पद पर प्रोन्नति पाने वालों में बसंत
कुमार रस्तोगी को मध्यांचल निगम, लखनऊ, ओम प्रकाश यादव व ज्ञान चंद्र झा
को केस्को कानपुर, विजय सलूजा को वाणिज्य एवं ऊर्जा लेखा, शक्ति भवन,
ब्रजेंद्र शरण त्रिपाठी को ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन, राकेश कुमार एवं धनंजय
कुमार सिंह को पूर्वांचल निगम वाराणसी में तैनाती मिली है।
सिविल के सहायक
अभियंता नरेंद्र कुमार पांडेय को अधिशासी अभियंता के पद पर प्रोन्नत करते
हुए शक्ति भवन, लखनऊ में तैनाती दी गई है।
विद्युत
अभियंता संघ के अध्यक्ष आरके सिंह व महासचिव डीसी दीक्षित ने पदोन्नतियों
का स्वागत किया।
उन्होंने मांग की कि अधिशासी अभियंता के खाली पदों पर
अविवादित क्रमांक तक की वरिष्ठता सूची के अभियंताओं की न्यायालय की मंशा के
अनुसार पदोन्नति की जाए।
उन्होंने कहा कि इस चयन वर्ष में पावर कॉर्पोरेशन
में अधिशासी अभियंता व उत्पादन निगम व जल विद्युत निगम में सभी रिक्त पदों
पर पदोन्नतियां न होने से इंजीनियरों में रोष है।