फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   गेहूं किसानों का 28 करोड़ क्रय केंद्रों में फंसा

गेहूं किसानों का 28 करोड़ क्रय केंद्रों में फंसा

Wed, 13 Jun 2018 11:16 PM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
गेहूं किसानों का 28 करोड़ क्रय केंद्रों में फंसा
बहराइच। गेहूं खरीद का भुगतान न होने से किसान परेशान हैं। जिले में एफसीआई द्वारा बार-बार भुगतान का प्रारूप बदलने से लगभग 28 करोड़ रुपये किसानों का क्रय केंद्रों पर फंसा हुआ है। अधिकारी चार-पांच में भुगतान कराने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन


रवी खरीद में मूल्य समर्थन योजना के तहत योगी सरकार ने बहराइच जनपद में एक लाख 37 हजार 700 मीट्ररिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया था। गेहूं खरीद के लक्ष्य को पूरा करने के लिए छह क्रय एजेंसियों के माध्यम से 147 क्रय केंद्र स्थापित किए गए थे।
विज्ञापन


इसमें सबसे अधिक पीसीएफ के 90 क्रय केंद्र स्थापित हैं। पीसीएफ के क्रय केंद्रों पर किसानों का लगभग 18 करोड़ 52 लाख रुपये बाकी है। पीसीयू के 35 क्रय केंद्रों पर नौ करोड़ 31 लाख, एमसीसीएफ के दो क्रेद्रों पर 20 लाख और यूपी एग्रो के क्रय केंद्रों पर पांच लाख रुपये की रकम फंसी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग 800 किसानों को उनकी बेची उपज का भुगतान किया जाना है। अधिकारियों का कहना है कि एफसीआई की ओर से बार-बार भुगतान के लिए प्रारूप बदल दिया जा रहा था। इसी से समस्या पैदा हुई है।

पांच दिन में होगा भुगतान
एफसीआई के गोदामों पर क्रय केंद्रों से भेजे जाने वाले गेहूं को रखा जाता है। लेकिन यहां से मिलने वाले भुगतान के प्रारूप को कई बार बदला जा चुका है। इससे काफी दिक्कत हुई है। अब व्यवस्था पटरी पर आ गई है। चार-पांच दिन में भुगतान कर दिया जाएगा।

-विपिन कुमार, अपर नोडल अधिकारी

पिछले साल से अधिक रही गेहूं खरीद
बहराइच के 21 हजार 66 किसानों से अभी तक एक लाख पांच हजार मीट्रिक टन खरीद की जा चुकी है। अगर पिछले साल के आंकड़ों पर गौर करें तो महज 76 हजार 192 मीट्रिक टन ही गेहूं खरीद हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed