{"_id":"5ae8b6414f1c1b76098b77bf","slug":"11525200449-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी, बिजली को तरस रही 15 हजार आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी, बिजली को तरस रही 15 हजार आबादी
Updated Wed, 02 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। शहर से सटे टिकोरामोड़ क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति करीब दो दिन से ठप है। 29 अप्रैल की देर रात तेज आंधी के बाद आपूर्ति ठप हो गई थी। अब तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। क्षेत्र की करीब 15 हजार से अधिक की आबादी बिजली पानी को तरस रही है।
शहर के सटे टिकोरामोड़ क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति फखरपुर उपकेंद्र के संचालित हो रही है। विद्युत अपूर्ति से क्षेत्र की करीब 15 हजार से अधिक की आबादी लाभान्वित है। गत 29 अप्रैल की देर रात आई आंधी के बाद क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई थी। आपूर्ति मंगलवार की देर शाम तक बहाल नही हो सकी।
आपूर्ति ठप होने के बाद से लोग भीषण गर्मी में बिजली, पानी के लिए तरस रहे है। क्षेत्र के नागरिकों का कहना है कि कई बार उपकेंद्र के अवर अभियंता से संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन अवर अभियंता का सीयूजी मोबाइल से संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
गत छह अप्रैल की भी देर रात करीब आई तेज आंधी के बाद टिकोरामोड़ क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद हो गई थी। लोगों के आक्रोश के बाद अधिकारियों ने आननफानन में करीब 60 घंटे बाद आपूर्ति बहाल हुई थी। अधिकारियों की उदासीनता के कारण क्षेत्र के लोगों में गुस्सा है।
मामले में फखरपुर के अवर अभियंता से जब संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उनका सीयूजी मोबाइल का बंद बताता रहा।
जल्द दुरुस्त होगी आपूर्ति
कैसरगंज परिक्षेत्र के एक्सईएन वेंकेटरमन से बात करने पर उन्होंने बताया कि आंधी के बाद कई स्थानों की लाइनों में फाल्ट आ गया था।
कर्मचारी लाइनों की जांच में लगे हैं, शीघ्र फाल्ट को चिन्हित कर उसे दुरुस्त कराकर आपूर्ति शुरू कने की कोशिश हो रही है।