{"_id":"5ad4ecab4f1c1b9e098b4eae","slug":"11523903659-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने घेरा एसपी दफ्तर, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने घेरा एसपी दफ्तर, प्रदर्शन
Updated Tue, 17 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जगतपुर थाना क्षेत्र के रोझइया भीखमशाह के ग्रामीणों ने सोमवार को एसपी दफ्तर न सिर्फ घेराव किया, बल्कि जमकर भी प्रदर्शन किया। उन्होंने विवाहिता के मामले में फर्जी नामजदगी पर नाराजगी जताई। आरोप लगाया कि विवाहिता की मौत के मामले में फर्जी रिपोर्ट लिखकर पीड़ित परिवार को परेशान किया जा रहा है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एएसपी ने प्रकरण के बारे में जानकारी ली। साथ ही उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया।
जगतपुर थाना क्षेत्र के रोझइया भीखमशाह गांव के कई पुरुषों व महिलाओं ने एसपी दफ्तर में प्रदर्शन किया। गांव के कृष्ण गोपाल ने बताया कि बीती 27 मार्च को उसकी बहू की खाना बनाते समय आग लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में मायका पक्ष ने पूरे परिवार के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी है, जो गलत है। मरने से पहले बहू ने बयान भी दिया था कि उसकी हत्या नहीं की गई, बल्कि स्वयं आग लगने से झुलस गई। गांव के धीरज वाजपेयी, शिव अधार त्रिवेदी, प्रमोद कुमार त्रिवेदी, प्रमोद कुमार मिश्रा, राजेश त्रिवेदी, पंकज, रमाशंर मिश्र आदि का कहना था कि कृष्णपाल के परिवार को फर्जी मामले में फंसाया गया है। एएसपी ने मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने का भरोसा दिया।