फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   पुलिस ने कार से बरामद किए 13.5 लाख रुपये

पुलिस ने कार से बरामद किए 13.5 लाख रुपये

Tue, 21 Nov 2017 11:46 PM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने कार से बरामद किए 13.5 लाख रुपये
टिकैतनगर (बाराबंकी)। निकाय चुनाव के लिए जिले भर में लगे बैरियर पर पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार की शाम टिकैतनगर पुलिस ने भेलसर मार्ग पर एक स्कार्पियो से साढ़े तेरह लाख रुपये बरामद किए। बरामद नकदी एक राइस मिल मालिक की बताई जा रही है। मिलर्स द्वारा नकदी से संबंधित अभिलेख न दिखा पाने पर पुलिस ने नकदी कब्जे में लेते हुए इसकी जांच के लिए आयकर विभाग की टीम बुलाई। टीम ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

टिकैतनगर पुलिस द्वारा मंगलवार की शाम भेलसर मार्ग पर लगे बैरियर पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान यहां से निकल रहे कस्बे के विद्यानगर मोहल्ला निवासी वेद प्रकाश वर्मा की स्कार्पियो को पुलिस ने रोककर तलाशी ली तो उसमें 13 लाख 50 हजार की नकदी बरामद हुई। पूछताछ में वेदप्रकाश वर्मा ने पुलिस को बताया कि उनकी राइस मिल है और यह पैसे बैंक से निकालकर ला रहे थे। लेकिन इससे संबंधित कोई अभिलेख न दिखा पाने से पुलिस ने यह पैसे कब्जे में ले लिए। थाने मेें पुलिस ने नकदी की पड़ताल कराने के लिए आयकर विभाग को सूचित किया है। आयकर टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। अब आयकर टीम की जांच के बाद ही यह पता लग सकेगा कि पैसे व्यापारी के हैं या यह चुनाव में खपाने के लिए ले जाए जा रहे थे।
विज्ञापन

एएसपी शशीकांत तिवारी ने कहा कि टिकैनगर पुलिस ने बैरियर पर चेकिंग के दौरान कार से साढ़े तेरह लाख की नकदी बरामद की है। बरामद नकदी एक राइस मिल मालिक की बताई जा रही है, लेकिन व्यापारी इससे संबंधित कागजात नहीं दिखा सका है। नकदी की जांच के लिए आयकर टीम बुलाई गई है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed