{"_id":"5a107cc94f1c1bda538bdc91","slug":"11511029961-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रोका पुष्टाहार लदा ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रोका पुष्टाहार लदा ट्रक
Updated Sun, 19 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
विरोध के चलते घंटेभर नहीं हो सकी उतार, परियोजना कार्यालय में जड़ा ताला
सुल्तानपुर। मानदेय की मांग को धरने पर बैठीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का विरोध शनिवार को उग्र हो गया। शहर के लिए आए एक ट्रक पुष्टाहार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रोक दिया। कार्यकर्ताओं ने परियोजना कार्यालय में ताला बंद कर दिया। घंटे भर चले प्रदर्शन के बाद अधिकारियों एवं कर्मचारियों के पसीने छूट गए। बाद में उनके हटने के बाद पुष्टाहार उतारा जा सका।
मानदेय की मांग को लेकर करीब माह भर से आंदोलित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का विरोध शनिवार को उग्र हो गया। तिकोनिया पार्क में रोजाना की तरह धरना दे रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को गभड़िया कार्यालय पर शहर का पुष्टाहार आने की सूचना मिली।
सूचना मिलते ही विनीता तिवारी व कनकलता त्रिपाठी के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का जत्था गभड़िया सिटी परियोजना कार्यालय पहुंच गया। कार्यकर्ताओं ने सिटी परियोजना कार्यालय में ताला जड़ दिया एवं पुष्टाहार लदे ट्रक को रोक लिया।
विज्ञापन
आक्रामक हुईं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ट्रक के सामने बैठ गईं। उनके तेवर को देखते हुए चालक-खलासी वहां से भाग खड़े हुए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांगें पूरी नहीं होने तक पुष्टाहार को भी बाधित रखने का ऐलान किया। प्रदर्शन को देखते हुए परियोजना कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों के पसीने छूट गए।
घंटेभर पुष्टाहार लदा ट्रक परियोजना कार्यालय के सामने खड़ा रहा। इस दौरान समझाने-बुझाने का प्रयास नाकाफी रहा। घंटे भर बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वापस तिकोनिया पार्क लौट आईं एवं धरना शुरू कर दिया। इसके बाद पुष्टाहार उतारा गया।
तिकोनिया पार्क में प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार यदि मांग पूरी नहीं की तो आंदोलन आक्रामक होगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष नीलम श्रीवास्तव, गायत्री, केशरी सिंह, अनीता सिंह, पुष्पा, रीता मिश्रा, मंजूलता, गंगाजली मौजूद रहीं।