फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   1131 got possession in BASANKUNJ YOJANA

बरसों का इंतजार खत्म, बसंतकुंज योजना में 1131 को मिला भूखंड

Tue, 19 Jan 2021 12:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
1131 got possession in BASANKUNJ YOJANA
लखनऊ। करीब 15 साल से इंतजार कर रहे 678 आवंटियों को एलडीए ने बसंतकुंज योजना में भूखंड दिए हैैं। वहीं, वर्ष 2018 के नए 553 आवंटियों को भी भूखंड मिलने का रास्ता साफ हो गया है। वीसी अभिषेक प्रकाश ने सोमवार को सेक्टर-एन और सेक्टर-ओ के विवाद निपटाकर नए लीज प्लान को मंजूरी दे दी। अब इन 1131 आवंटियों को रजिस्ट्री कर कब्जा देने की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके साथ ही एलडीए नए भूखंडों की बिक्री को पंजीकरण खोल सकेगा।
विज्ञापन

सचिव पवन गंगवार ने बताया कि वर्ष 2005 के लंबित प्रकरण का हल निकालने के लिए अहम फैसला हुआ है। इन दोनों ही सेक्टरों में ले-आउट बदलने की वजह से आवंटियों की भूखंड संख्या बदलनी पड़ी। सोमवार को सभी आवंटियों के लीज प्लान बन गए। कोशिश की है कि जिसे पहले पार्क फेेसिंग या किनारे का भूखंड मिला था, उसे वही लोकेशन मिल जाए। जिसके मामले में ऐसा नहीं हुआ तो उसे दूसरी जगह बेहतर भूखंड दिया गया है। इस काम में योजना सहायक राजेश निगम, सुनील पाल के साथ प्रभारी अधिकारी संपत्ति रामशंकर ने लीज प्लान तैयार करा प्रमुख भूमिका निभाई। सेक्टर-ओ में 425 और सेक्टर-एन में 253 भूखंड दिए गए।
विज्ञापन

डेढ़ साल में निकल सका हल
बसंतकुंज के 553 आवंटियों का हल निकलने में करीब डेढ़ साल लग गया। यहां करीब 32 साल बाद जमीन विवाद का हल पूर्व वीसी प्रभु एन सिंह ने कराया था। इसके बाद विकास कार्य शुरू हो सके। अब मौजूदा वीसी अभिषेक प्रकाश ने लीज प्लान बनाने का काम तेज कर भूखंड संख्या आवंटित कराई। यह काम एक साल से लंबित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

493 भूखंडों का विवाद बाकी
योजना के दूसरे सेक्टरों में अब 493 आवंटियों के भूखंड के विवाद बचे हैं। सेक्टर बी में 44, सी में 4, डी में 118, आई में 167, जे में 150 आवंटी बाकी हैं। सेक्टर-जे में विकास कार्य अधूरे होने से कब्जा नहीं मिल पाया। बाकी जगह जमीन पर अतिक्रमित होने या एलडीए को कब्जा नहीं मिल पाने का विवाद है। इन्हें भी एलडीए निस्तारित कर रहा है।
बिजली के कामों के टेंडर ही नहीं
भले ही भूखंड संख्या आवंटियों को दी गई हो, एलडीए अभी तक बिजली के कामों का टेंडर नहीं कर सका है। सड़क, नाली के काम भी बचे हैं। वहीं, बिजली का काम बिल्कुल भी नहीं हुआ है। सचिव पवन गंगवार का कहना है कि जल्द टेंडर कर काम करा दिए जाएंगे। रजिस्ट्री कर भौतिक कब्जा देने से पहले काम पूरे हो जाएंगे।

26 जनवरी से खुल सकता है नया पंजीकरण
पुराने आवंटियों को भूखंड देने के बाद अब एलडीए 409 भूखंडों के लिए पंजीकरण 26 जनवरी से खोल सकता है। पुराने आवंटियों को भूखंड नहीं मिल पाने से ऐसा नहीं हो पा रहा था। इसकी भी तैयारी का संकेत वीसी ने दिया है। इससे पहले एलडीए जमीन की दरें बढ़ाने के प्रस्ताव पर फैसला लेगा। हालांकि, अधिकारी खुद जमीनों की कीमतें बढ़ाने का प्रस्ताव स्थगित करने के पक्ष में हैं। अंतिम रूप से फैसला इसके लिए बनी समिति की रिपोर्ट पर लिया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed