{"_id":"5b4255a84f1c1bae288b5578","slug":"111531073960-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज लगेगी पुलिस की पाठशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज लगेगी पुलिस की पाठशाला
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से डीडीयूजीकेवाई अर्जुनगढ़ में नौ जुलाई को पुलिस की पाठशाला लगाई जाएगी, जिसके मुख्य अतिथि एसपी प्रभाकर चौधरी व विशिष्ट अतिथि एआरटीओ होंगे। इसमें स्टूडेंट्स को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाते हुए उनके अनुपालन के लिए प्रेरित किया जाएगा।
अमर उजाला फाउंडेशन पिछले लंबे समय से पुलिस की पाठशाला के जरिए स्टूडेंट्स को यातायात नियमों की जानकारी देकर उनके पालन को लेकर प्रोत्साहित करता आ रहा है। इसी क्रम में नौ जुलाई को बिसवां के अर्जुनगढ़ स्थित डीडीयूजीकेवाई में पुलिस की पाठशाला का आयोजन होगा। सोमवार की दोपहर एक बजे से पुलिस की पाठशाला शुरू होगी। जिसमें मुख्य अतिथि एसपी प्रभाकर चौधरी और विशिष्ट अतिथि एआरटीओ (प्रवर्तन) डॉ. उदय नारायण पांडेय द्वारा स्टूडेंट्स को यातायात नियमों की विस्तार से जानकारी देने के अलावा नियमों की अनदेखी से होने वाले नुकसान के संबंध में बताया जाएगा। स्टूडेंट्स को यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प दिलाते हुए दूसरों को भी नियमों के पालन को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया जाएगा। पुलिस की पाठशाला को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।