{"_id":"5b42477a4f1c1b0d278b5324","slug":"111531070330-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माध्यमिक शिक्षकों ने मांगें पूरी न होने पर दी हड़ताल की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माध्यमिक शिक्षकों ने मांगें पूरी न होने पर दी हड़ताल की चेतावनी
Updated Sun, 08 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। शहर के वैद्य भगवानदीन मिश्र गांधी इंटर कॉलेज सभागार में माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की बैठक हुई। सभी ने लंबित मांगों को लेकर आंदोलन की रूपरेखा तैयारी की। निर्णय हुआ कि मांगें पूरी न होने पर नौ अगस्त से कलमबंद हड़ताल की जाएगी।
संघ के जिलाध्यक्ष ललित कुमार दीक्षित ने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली पर सरकार लगातार उदासीनता बरत रही है। ऐसे में अब शिक्षकों को सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करना होगा।
मंडलीय मंत्री श्रवण कुमार तिवारी ने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों सरकार ने बढ़ाकर मानदेय देने का आश्वासन दिया था। लेकिन सरकार का आश्वासन कागजों में ही सिमटकर रह गया।
विज्ञापन
कोषाध्यक्ष सहदेव सिंह ने कहा कि सीटी से एलटी विसंगति के मामले में हाईकोर्ट के आदेश का पालन सरकार नहीं कर रही है।
उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि नानपारा व रूपईडीहा के शिक्षकों की कई समस्याएं लंबित हैं। लेकिन डीआईओएस शिक्षकों की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं दिखाई दे रहे हैं।
बैठक में शिक्षक नेता कामेश भारती ने कहा कि शिक्षकों के अवशेष भुगतान व चयन वेतनमान के मामले पर सरकार चुप्पी साधे है।
पदाधिकारियों ने कहा कि अगर जुलाई के अंतिम सप्ताह तक शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण न हुआ तो नौ अगस्त से डीआईओएस कार्यालय पर कलमबंद हड़ताल कर धरना प्रदर्शन शुरू होगा।
बैठक में रामचंद्र शुक्ल, सुधाकर श्रीवास्तव, रामानंद चौरसिया, दिनेश कुमार सिंह यादव, करीम खान, रूद्रसेन वर्मा, संजय शुक्ला आदि मौजूद रहे।