{"_id":"5b352a8f4f1c1bca228b80dd","slug":"111530210959-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से पिता की मौत, पुत्र व पौत्री समेत तीन झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से पिता की मौत, पुत्र व पौत्री समेत तीन झुलसे
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालगांव क्षेत्र में रात को बारिश के दौरान हुआ हादसा
लहरपुर (सीतापुर)। तालगांव कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात को एक घर पर बारिश के दौरान बिजली गिर गई। इस हादसे में तीन लोग झुलस गए जबकि घर के मुखिया की मौके पर ही मौत हो गई। सभी को क्षेत्र के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उधर, रामकोट थाना इलाके में भी बिजली गिरने से एक किसान की भैंस मर गई।
तालगांव के ग्राम कोरैया दुघरा निवासी रामऔतार (48) बुधवार रात घर के बाहर लेटा था। करीब ही मौजूद छप्पर के नीचे परिवार के अन्य सदस्य सो रहे थे। इसी बीच अचानक तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। रामऔतार घर में जाने की तैयारी कर रहा था, इसी बीच तेज गर्जना के साथ बिजली गिर गई।
जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि करीब के छप्पर के नीचे सो रहे रामऔतार का पुत्र उमेश कुमार (23), पौत्री माही (1) व पड़ोसी सर्वेश कुमार (21) झुलस गए। आननफानन परिवारीजनों ने झुलसे हुए लोगों को क्षेत्र के प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया है, जहां पर उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने रामऔतार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, रामकोट के ग्राम जमुनापुर निवासी बुद्धी की भैंस घर के बाहर बंधी थी। बुधवार रात को बारिश के दौरान भैंस के करीब में बिजली गिर गई। बताते हैं कि बिजली की गर्जना इस कदर तीव्र थी कि भैंस मर गई।
दी जाएगी आर्थिक मदद
मृतक के परिवार को दैवीय आपदा राहत कोष से चार लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। इसको लेकर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
-विनय पाठक, अपर जिलाधिकारी