फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   जेठ मेला परिसर में लगेंगे छह स्वास् थ्य कैंप

जेठ मेला परिसर में लगेंगे छह स्वास् थ्य कैंप

Wed, 02 May 2018 12:33 AM IST
Updated Wed, 02 May 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
जेठ मेला परिसर में लगेंगे छह स्वास्
थ्य कैंप
बहराइच। दरगाह जेठ मेले में जियारत करने पहुंचने वाले जायरीन की सेहत पर नजर रखनेे के लिए स्वास्थ्य महकमे ने कार्ययोजना तैयार कर ली है। मेला परिसर में छह स्वास्थ्य कैंप लगेंगे, जहां 24 घंटे चिकित्सकों की देखरेख में स्वास्थ्य परीक्षण होगा।
विज्ञापन


आपातकाल के लिए तीन एंबुलेंस वाहनों की व्यवस्था की गई है। महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच के लिए एक महिला चिकित्सक की ड्यूटी लगाई गई है। दरगाह मेले में पूर्वांचल समेत देश के विभिन्न हिस्सों से लाखों की संख्या में जायरीन गाजी की मजार पर जियारत करने के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन


इन जायरीन के स्वास्थ्य पर नजर रखने के लिए स्वास्थ्य महकमे ने व्यापक इंतजाम किए हैं। मेला परिक्षेत्र में जायरीनों की आमद को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने 12 पुरुष व एक महिला डॉक्टर की ड्यूटी लगाई है। इनके अलावा 18 फार्मेसिस्ट व 18 वार्ड ब्वॉय को भी मुस्तैद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन मई से 10 जून तक मेला परिक्षेत्र में स्थापित छह स्वास्थ्य कैंपों पर 24 घंटे इलाज की व्यवस्था होगी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके पांडेय ने बताया कि आपातकालीन परिस्थितियों के लिए तीन एंबुलेंस वाहनों को मेला परिसर में तैनात किया गया है।

आवश्यकता होती है तो रोगियों को यह वाहन जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराएंगे। मेला प्रभारी डॉ. मकबूल ने बताया कि जीवनरक्षक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। इसके अलावा कुछ दवाएं दरगाह प्रबंध कमेटी को भी मुहैया कराई गई है।

पोलियो अभियान भी चलेगा
स्वास्थ्य एवं सूचना अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मेला परिसर में विशेष पल्स पोलियो अभियान संचालित हो रहा है।

इसके तहत 18 मोबाइल टीम, 12 इंट्री प्वॉइंट व 10 अस्थाई बूथ स्थापित किया गया है। यहां तैनात कर्मचारी शून्य माह से लेकर पांच वर्ष आयु के बच्चों को पोलियो की खुराक देंगे।
निरंतर होगी फागिंग
स्वास्थ्य सूचना अधिकारी ने बताया कि मेला परिक्षेत्र को संक्रमण मुक्त रखने की मंशा से तीन मई से और जब तक मेला समाप्त नहीं हो जाता, निरंतर फागिंग कराया जाएगा। कुएं व नालों में छिड़काव किया जा रहा है। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

यहां लगेंगे स्वास्थ्य कैंप
स्वास्थ्य कैंप कदम रसूल, पलरी बाग, पेट्रोल पंप के निकट, रेलवे स्टेशन, दरगाह अस्पताल व जंजीरी गेट पर लगेंगे। इसके अलावा पेट्रोल पंप के निकट, दरगाह अस्पताल, पलरीबाग, कदम रसूल, जंजीरी गेट, दफ्तर खाना, उत्तरी गेट, कोढ़ी खाना, नूशी क्लीनिक व महफिल खाना में पोलियो बूथ की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed