{"_id":"5ac7c0b94f1c1b1a6a8b5cf9","slug":"111523040441-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप लाइन चोक, घरों तक नहीं पहुंचता पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप लाइन चोक, घरों तक नहीं पहुंचता पानी
Updated Sat, 07 Apr 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। गर्मी का पारा चढ़ने के साथ ही शहर के कई मोहल्लों में पेयजल संकट गहराने लगा है। पाइप लाइन चोक होने के कारण लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है, लेकिन नगर पालिका के जेई इससे बेखबर हैं। इससे इतर लोगों को पानी के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के पीरबटावन मोहल्ले में पाइप लाइन काफी समय से चोक पड़ी है, जिससे लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। पीरबटावन पूर्वी व पश्चिमी मोहल्ले के बाशिंदे पानी के लिए लाइन लगाने को विवश हैं। उनकी यह विवशता हुक्मरानों से सवाल करती है कि आखिर कब तक इस समस्या से निजात मिलेगी। मजे की बात यह है कि जलकल विभाग के जेई को यह भी नहीं मालूम कि कहां लीकेज है और कहां पानी की दिक्कत हो रही है। पानी के लिए लोगों को लाइन लगानी पड़ती है। शहर के मोहल्ला पूर्वी पीरबटावन में पानी के लिए शाही मस्जिद के पास लोग जुटे रहे। यहां रोज का यही आलम है। आसपास कोई हैंडपंप भी नहीं है, एक है वह रिबोर की बाट जोह रहा है।
जेई साहब आइए, यहां भी है लीकेज
शहर में पाइप लाइन की लीकेज से नगर पालिका के जलकल अभियंता बेखबर हैं। शहर के मोहल्ला पीरबटावन में पाइप लाइन में लीकेज है। जलापूर्ति के समय पानी नालियों में बह जाता है, लीकेज के कारण घरों में पानी कम प्रेशर से पहुंच रहा है।
खराब पड़ी पानी की टंकी
नगर पालिका परिषद क्षेत्र की आबादी करीब दो लाख है। इस आबादी को जलापूर्ति की जिम्मेदारी नगर पालिका परिषद के जलकल विभाग की है। जलापूर्ति के लिए छह पानी की टंकियां हैं। इनमें से नगर पालिका परिसर में बनी पानी की टंकी खराब है। मौजूदा समय में पांच ही टंकियों से जलापूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
सूखी पड़ीं टोंटियां
शहर में कई स्थानों पर टोटी सूखी पड़ी हैं। पाइप लाइन में खराबी के कारण टोटी से पानी नहीं निकलता। पीरबटावन पूर्वी, बाल्दा रोड पर पानी के लिए लगी टोटी सूखी पड़ी है। इससे पानी नहीं निकलता।
हैंडपंप से लेते पानी
पाइप लाइन बहुत पुरानी बिछी हुई है। आज तक इसे देखने कोई नहीं आया। पाइप लाइन खराब होने के कारण पानी नहीं आता है। हैंडपंप से पानी लेने जाना पड़ता है।
- अकबरून निशा
पाइप लाइन में नहीं आता पानी
पानी की तो मत पूछिए। पानी की बहुत ही दिक्कत है। गर्मी में समस्या और भी बढ़ जाती है। पाइप लाइन से पानी नहीं आता है। स्टैंड पोस्ट से पानी लाना पड़ता है।
- सरबरी
शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई
पानी नहीं आने की कई बार मोहल्लेवासियों ने शिकायत भी की, लेकिन नतीजा सिफर निकला। पानी घर तक नहीं पहुंचता है, जिससे बहुत दिक्कत होती है।
- सलमा
इंडिया मार्का हैंडपंप भी दे गए जवाब
पीरबटावन मोहल्ले की सबसे बड़ी समस्या पेजजल की है। पाइप लाइन सालों से चोक पड़ी है। इंडिया मार्का हैंडपंप भी जवाब दे गए हैं। हैंडपंप रिबोर की बाट जोह रहे है। लोगों को दूर पानी लेने जाना पड़ता है। समस्या को अधिकारियों व बोर्ड की बैठक में भी बताया गया, लेकिन समस्या जस की तस है।
- ताज बाबा, सभासद
बाहर से लाते हैं पानी
पानी के बिना कोई काम नहीं हो पाता है। पानी नहीं आने से पानी लेने बाहर जाना पड़ता है। भीड़ होने पर पानी भरने को लेकर कभी कभी कहासुनी तक हो जाती है।
- रईसा
नहीं हो रही सुनवाई
पुरानी पाइप लाइन चोक हो चुकी है। इसी कारण पानी घरों में नहीं पहुंच रहा है। पाइप लाइन बदलवाने के लिए नगर पालिका को प्रार्थना पत्र दिया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
- साकिब
सबसे बड़ी पानी की समस्या
कुछ दिन पहले नगर पालिका से कुछ कर्मचारी आए थे लेकिन कोई काम नहीं किया। यहां पर सबसे बड़ी समस्या पानी की है।
- रसीला बानो
पाइप लाइन हो गई बेकार
पाइप लाइन बेकार हो चुकी है और हैंडपंप से पानी नहीं निकल रहा है। ऐसे मेें पानी की समस्या बढ़ती जा रही है। पानी भरने के लिए मस्जिद के पास जाना पड़ता है।
- जावेद
नहीं ठीक कराई पाइप लाइन
पानी की समस्या काफी दिनों से है, शिकायत के बाद भी पाइप लाइन ठीक नहीं कराई गए। पाइप लाइन खराब हो चुकी है। जिससे घर में पानी नहीं आता है।
- जरीना बानो
सर्वे करने का दिया निर्देश
शहर के जिन मोहल्लों में पानी नहीं पहुंच रहा है, उनके लिए अवर अभियंता को सर्वे करने का निर्देश दिया गया है। पाइप लाइन दुरुस्त कराई जाएगी, यदि पाइप लाइन खराब हो गई है तो नई पाइप लाइन बिछाकर लोगों के घरों तक पानी पहुंचाया जाएगा।
- संगीता कुमारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद