फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   केडी सिंह ब्लू व फ्रेंडस क्लब बना विजेता

केडी सिंह ब्लू व फ्रेंडस क्लब बना विजेता

Fri, 29 Dec 2017 12:18 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
केडी सिंह ब्लू व फ्रेंडस क्लब बना विजेता
बाराबंकी। खेल निदेशालय के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान गुरुवार को दो मैच खेले गए। जिसमें पहले मैच में केडी सिंह ब्लू की टीम ने यूनिटी क्लब को 16 रनों से हरा दिया। वहीं दूसरा मैच फ्रेंडस क्लब व स्टेडियम रेड के मध्य खेला गया, जिसमें फ्रेंडस क्लब ने 69 रनों से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

केडी सिंह बाबू स्टेडियम में पहला मैच केडी सिंह ब्लू व यूनिटी क्लब के बीच हुआ। जिसमें टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी केडी सिंह ब्लू की ओर से अभिराज सिंह के 24, मो. शाद के 20, पार्थ अंतरिक्ष के 10 रनों की मदद से टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 78 रन का स्कोर खड़ा किया। इस बीच यूनिटी टीम के गेंदबाजों में सौरभ सिंह, आयुष पांडेय व उमर ने दो-दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूनिटी क्लब टीम की ओर से रणवीर सिंह के 23, सौरभ सिंह के 10 रनों की मदद टीम 13 ओवर में मात्र 61 रनों पर ही सिमट गई। दूसरे मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी फ्रेंडस क्लब की ओर से अभय शुक्ला व गौरव सिंह ने 29-29 रन बनाए व अमन के 12 रनों की मदद से टीम ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 115 रनों का स्कोर खड़ा किया। गेंदबाजी कर रहे रजत मिश्रा, अविनाश ने दो दो व विप्रज निगम ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टेडियम रेड की ओर से रवियादव को छोड़ कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका और पूरी टीम मात्र 46 रनों पर ढेर हो गई। फ्रेंडस क्लब की ओर से मुबस्सिर इस्लाम ने चार, गौरव सिंह ने तीन व कृतज्ञ सिंह ने दो विकेट लेकर टीम को आल आउट कर दिया। इस मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी राजेश सोनकर, क्रिकेट प्रशिक्षक सरवर नवाब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed