{"_id":"5a11bc624f1c1ba7668b50e3","slug":"111511111778-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छिनैती से गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छिनैती से गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम
Updated Sun, 19 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
धनपतगंज (सुल्तानपुर)। सब्जी व्यवसायी से शनिवार की रात हुई सात हजार रुपये की छिनैती से नाराज ग्रामीणों ने रविवार की दोपहर कोरो तिराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए जाम खुलवा दिया। पुलिस छिनैती की घटना से इन्कार करते हुए रंजिश की बात बता रही है।
कूरेभार थाना क्षेत्र के सेमरौना निवासी भगवानदीन सब्जी
का व्यवसाय करते हैं। शनिवार की रात भगवानदीन सब्जी बेचकर धनपतगंज बाजार से घर लौट रहा था। रास्ते में कुछ लोगों ने भगवानदीन से सात हजार रुपये छीन लिए थे। आरोप है कि पुलिस छिनैती में शामिल लोगों को बचा रही है। इससे नाराज ग्रामीणों ने दोपहर में कोरो तिराहे के पास जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए भीड़ को तितर-बितर कर दिया। इस बाबत एसओ धनंजय पांडेय ने बताया कि भगवानदीन के साथ कोई छिनैती नहीं हुई है। वह जिसे नामजद कर रहा है, उससे भूमि को लेकर रंजिश चल रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।