{"_id":"5a1079094f1c1b6a678bc867","slug":"111511029001-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकल स्पर्धा में उतर-पूर्व सीमांत रेलवे की सुब्रत भट्टाचार्य प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकल स्पर्धा में उतर-पूर्व सीमांत रेलवे की सुब्रत भट्टाचार्य प्रथम
Updated Sat, 18 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज (रायबरेली)। मॉडर्न कोच कारखाने के सरस्वती ऑडीटोरियम में शनिवार को अंतर रेलवे नृत्य प्रतियोगिता समारोह में विजयी प्रतिभागियों और टीमों को पुरस्कृत किया गया। एकल स्पर्धा में उत्तर-पूर्व सीमांत रेलवे गुवाहाटी की सुब्रत भट्टाचार्य ने प्रथम व समूह नृत्य प्रतियोगिता में पश्चिम रेलवे मुंबई की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि कारखाने के प्रमुख मुख्य अभियंता दिलीप कुमार अग्रवाल ने समारोह की सराहना करते हुए कहा कि पूरे देश के रेलवेज से आए प्रतिभागियों और टीमों ने दो दिन की अपनी प्रस्तुतियों में समां बांध दिया। कारखाने के सांस्कृतिक संघ की अध्यक्ष और सीपीओ रेनू शर्मा ने बताया कि समूह प्रस्तुतियों में प्रतिभागियों ने समारोह में समां बांध दिया। यह कलाकार वंदनीय हैं। उन्होंने भातखंडे हिंदुस्तानी संगीत विश्वविद्यालय से आए निर्णायकों डॉ. कुमकुम धर, प्रोफेसर रसराज मुखर्जी व मोहित कपूर की काबिलियत की सराहना की।
एकल स्पर्धा में उत्तर-पूर्व सीमांत रेलवे गुवाहाटी की सुब्रत भट्टाचार्य ने प्रथम, दक्षिण मध्य रेलवे की आर मनीषा ने दूसरा और उत्तर मध्य रेलवे की मधुरिमा गोस्वामी व दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे विलासपुर की महेश्वरी प्रधान ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। समूह नृत्य प्रतियोगिता में पश्चिम रेलवे मुंबई की टीम ने प्रथम स्थान, पूर्व तटीय रेलवे भुवनेश्वर की टीम ने द्वितीय और चितरंजन लोको वर्क्स चितरंजन पश्चिम बंगाल की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया समूह नृत्य स्पर्धा में सर्वश्रेष्ठ परिधान के लिए डीजल इंजन कारखाना वाराणसी, सर्वश्रेेष्ठ बाल कलाकार के लिए एमसीएफ. रायबरेली व सर्वश्रेष्ठ नृत्य निर्देशन के लिए मध्य रेलवे मुंबई को भी पुरस्कृत किया गया। नार्दन रेलवे की टीम ने रुपेंद्र सिंह की अगुवाई में बैसाख भांगड़ा नृत्य, वेस्टर्न रेलवे गुजरात के प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत रास नृत्य की सराहना की। मेट्रो रेल कोलकाता की टीम ने कलाकार शांता दत्ता और रामकृष्ण मंडल की अगुवाई में दुर्गा पूजा और लोकनृत्य धुनुची पेश किया। सीएलडब्ल्यू की टीम ने श्रीतमा वैद्य और प्रिया राय की अगुवाई में माझी बाइया जाओ गीत पर मोहक नृत्य पेश किया। एमसीएफ की टीम ने इशिता मिश्रा और शिवांगी की अगुवाई में रासलीला पेश की। ईसीओर की टीम ने अरुन सना व सत्यनारायण भोत के साथ संभलपुरी नृत्य प्रस्तुत किया। एनडब्ल्यूआर की टीम ने जितेंद्र कंगवानी व ओमप्रकाश की अगुवाई में लोकनृत्य कालबेलिया प्रस्तुत किया। सेंट्रल रेलवे की टीम ने प्रशांत घुगरे व प्रकाश चौधरी दिंडी नृत्य पेश किया। दक्षिण मध्य रेलवे की टीम ने अंजली की अगुवाई नृत्य पेश किया।