{"_id":"595a8e294f1c1bbc708b4608","slug":"111499106857-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काव्य गोष्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काव्य गोष्ठी
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया आनी-जानी है, मुस्कुरा ले अभी जवानी है...
नानपारा (बहराइच)। नानपारा की अधिवक्ता एसोसिएशन की ओर से अधिवक्ता संघ भवन में ईद मिलन समारोह तथा काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता रामादल वर्मा सीनियर तथा संचालन प्रेम कुमार त्रिपाठी ने की।
ईद मिलन समारोह पर वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए हिंदू-मुस्लिम एकता पर बल दिया। कार्यक्रम में काव्य गोष्ठी का आयोजन भी किया गया, जिसमें मोहम्मद अरशद एडवोकेट ने पढ़ा - दुनिया आनी जानी है, मुस्कुरा ले अभी जवानी है। अवधेश चंद्र श्रीवास्तव ने पढ़ा - किसी बेबस को हरगिज न सताया जाए, चलो मजलूम को सीने से लगाया जाए। रजनीकांत मिश्रा ने पढ़ा - गंगा जमुना में जब तक यह धारा रहे, वतन ये हमारा तुम्हारा रहे। भले दल बंटे हों मगर दिल न बांटो, हम रहे न रहें भाईचारा रहे। चंदेश सिंह ने पढ़ा - रावण घूमते हैं बेखौफ होकर कचहरी में, सीता पुलिस अभिरक्षा में आती है कचहरी में। काव्य गोष्ठी में अधिवक्ता रूपनारायण जायसवाल, हरीश वर्मा, रहमत अली हाशमी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त कर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। उधर, विकास खंड बलहा मुख्यालय सभागार में ईद मिलन व भाईचारा समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि नानपारा विधायक माधुरी वर्मा रहीं। विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि दिलीप वर्मा रहे। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख बलहा साफिया रानी, सराफत अली, अभय मदेशिया, पंकज जायसवाल, रामविलास लोधी, दीपक श्रीवास्तव, आशीष पांडेय आदि मौजूद रहे।