फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   11 RTO and 24 ARTO transferred in UP read who got what responsibility

UP News: यूपी में 11 आरटीओ... 24 एआरटीओ का हुआ तबादला, पढ़ें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Sun, 15 Jun 2025 11:22 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 15 Jun 2025 11:22 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में परिवहन विभाग में बड़ा बदलाव हुआ है। 11 आरटीओ और 24 एआरटीओ का तबादला किया गया है। आगे पढ़ें और जानें किसे कहां जिम्मेदारी मिली? 

विज्ञापन
11 RTO and 24 ARTO transferred in UP read who got what responsibility
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में परिवहन विभाग में 24 एआरटीओ और 11 आरटीओ के तबादले किए गए हैं। झांसी में तैनात आरटीओ (प्रवर्तन) प्रभात पांडेय लखनऊ के नए आरटीओ (प्रवर्तन) होंगे। वहीं लखनऊ में तैनात आरटीओ (प्रवर्तन) संदीप कुमार पंकज को अब मुरादाबाद का आरटीओ (प्रवर्तन) बनाया गया है। 

विज्ञापन


परिवहन आयुक्त मुख्यालय पर तैनात आरटीओ अनीता सिंह को मेरठ का आरटीओ प्रशासन बनाया गया है। मेरठ में तैनात आरटीओ प्रशासन हिमेश तिवारी को प्रयागराज का आरटीओ प्रशासन बनाया गया है। राजेश कुमार वर्मा को मिर्जापुर से हटकर झांसी का आरटीओ प्रवर्तन बनाया गया है। बस्ती में तैनात आरटीओ प्रवर्तन रविकांत शुक्ला को मिर्जापुर का आरटीओ प्रवर्तन बनाया गया है। 
विज्ञापन


बरेली में तैनात आरटीओ प्रवर्तन दिनेश कुमार को मुख्यालय पर सड़क सुरक्षा/प्रदूषण नियंत्रण का कार्यभार सौंपा गया है। मुरादाबाद में तैनात आरटीओ प्रणव झा को अब बरेली के आरटीओ प्रवर्तन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नव प्रोन्नत संभागीय परिवहन अधिकारी, संप्रति सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सिद्धार्थ नगर, सुरेश कुमार मौर्य को बस्ती का संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रयागराज में आरटीओ प्रशासन के पद पर तैनात राजेश कुमार मौर्य अब गोंडा के नए आरटीओ प्रशासन होंगे। गोंडा में तैनात आरटीओ प्रशासन उमाशंकर यादव को (नगर परिवहन/नियोजन/जल परिवहन), मुख्यालय और अतिरिक्त प्रभार उपनिदेशक, राजस्व एवं विशिष्ट अभिसूचना (परिवहन) बनाया गया है। 

इन एआरटीओ के हुए तबादले 

प्रयागराज में तैनात एआरटीओ प्रवर्तन अलका शुक्ला को सुल्तानपुर का एआरटीओ प्रशासन बनाया गया है। मेरठ परिक्षेत्र में तैनात एआरटीओ टेक्निकल अमिताभ चतुर्वेदी को संभल का एआरटीओ प्रशासन बनाया गया है। प्रयागराज में तैनात एआरटीओ प्रवर्तन भूपेश कुमार गुप्त को सुल्तानपुर का एआरटीओ प्रवर्तन बनाया गया है। 

बुलंदशहर में तैनात एआरटीओ प्रवर्तन राजीव कुमार बंसल को लखनऊ का एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम दल बनाया गया है। सुल्तानपुर में तैनात एआरटीओ प्रशासन नंदकुमार को गौतम बुद्ध नगर का एआरटीओ प्रवर्तन तृतीय दल बनाया गया है। वाराणसी में तैनात एआरटीओ प्रशासन सर्वेश चतुर्वेदी को सीतापुर का आरटीओ प्रशासन बनाया गया है। सोनभद्र में तैनात एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम दल धनवीर यादव को एआरटीओ प्रशासन गाजीपुर बनाया गया है। 

आगरा में तैनात एआरटीओ प्रशासन नानक चंद्र शर्मा को औरैया का एआरटीओ प्रशासन बनाया गया है। रायबरेली में तैनात एआरटीओ प्रवर्तन मनोज कुमार सिंह को गाजियाबाद का एआरटीओ प्रशासन बनाया गया है। शाहजहांपुर में तैनात एआरटीओ प्रवर्तन द्वितीय दल शांति भूषण पांडेय को लखीमपुर का एआरटीओ प्रशासन बनाया गया है। 

एआरटीओ प्रवर्तन तृतीय दल कानपुर नगर में तैनात अंबुज को एआरटीओ प्रवर्तन रायबरेली बनाया गया है। सीतापुर में तैनात एआरटीओ प्रशासन माला बाजपेई को बस्ती का एआरटीओ प्रशासन बनाया गया है। हरदोई में तैनात एआरटीओ प्रशासन संजीव कुमार सिंह को उन्नाव का एआरटीओ (प्रवर्तन) प्रथम दल बनाया गया है। 

संभल में तैनात एआरटीओ प्रशासन प्रवेश कुमार सरोज को बरेली का एआरटीओ प्रशासन बनाया गया है। सहारनपुर में तैनात एआरटीओ प्रशासन महेंद्र बाबू को अमेठी का एआरटीओ प्रशासन बनाया गया है। बरेली में तैनात एआरटीओ प्रवर्तन द्वितीय दल संदीप कुमार जायसवाल को सहारनपुर का एआरटीओ प्रवर्तन द्वितीय दल बनाया गया है। मथुरा में तैनात एआरटीओ प्रवर्तन द्वितीय दल मनोज प्रसाद वर्मा को वाराणसी का एआरटीओ प्रशासन बनाया गया है। 

बरेली में तैनात एआरटीओ प्रशासन मनोज सिंह को महाराजगंज का एआरटीओ प्रशासन बनाया गया है। हमीरपुर में तैनात एआरटीओ प्रशासन राम प्रकाश सिंह को चित्रकूट का एआरटीओ प्रशासन बनाया गया है। उन्नाव में तैनात एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम दल अरविंद कुमार सिंह को हरदोई का एआरटीओ प्रशासन बनाया गया है।



बहराइच में तैनात एआरटीओ प्रशासन राजीव कुमार को प्रयागराज का एआरटीओ प्रवर्तन द्वितीय दल बनाया गया है। गौतम बुद्ध नगर में तैनात एआरटीओ प्रवर्तन तृतीय दल विपिन चौधरी को ललितपुर का एआरटीओ प्रशासन बनाया गया है। चित्रकूट में तैनात एआरटीओ प्रवर्तन विवेक कुमार शुक्ला को मुख्यालय में सहायता अधिकारी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed