फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   11 Railway passengers found positive in antigen ttest

मुंबई से आई ट्रेन में निकले 11 पॉजिटिव

Fri, 06 Aug 2021 01:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
11 Railway passengers found positive in antigen ttest
मुंबई से आई ट्रेन में 11 यात्री निकले पॉजिटिव। - फोटो : ??? ?????
राजधानी में बृहस्पतिवार को मुंबई से चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंची एसी एक्सप्रेस के 11 यात्री कोरोना संक्रमित मिले। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि ट्रेन से आ रहे यात्रियों में ऐसे कोई लक्षण नहीं थे। इसके बावजूद एंटीजेन टेस्ट में संक्रमण का पता चला।
विज्ञापन

मुंबई से चली लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन से करीब 200 यात्री उतरे। लगभग सौ यात्री जंक्शन होते हुए बाहर चले गए।
विज्ञापन

स्टेशन पर स्वास्थ्य विभाग की टीम उनका टेस्ट नहीं कर सकी। स्वास्थ्यकर्मी केवल 70 यात्रियों का ही एंटीजन टेस्ट कर सके। इनमें मुंबई से आए 11 यात्रियों में कोरोना वायरस का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी का नमूना लेकर आरटीपीसीआर के लिए केजीएमयू भेजे गए। फिलहाल टीम ने संक्रमित सभी यात्रियों का विवरण लेकर होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी।
यात्रियों ने बताया कि दो हजार से अधिक लोग रोजाना मुंबई से लखनऊ ट्रेनों से आते हैं। भीड़ अधिक होने पर अधिकांश की जांच नहीं हो पाती और बाहर निकल होते हैं।
उनका कहना था कि यात्रियों की जांच सख्ती से कराई जाएगी। जिला कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के प्रभारी डॉ. एमके सिंह ने मामले की जानकारी न होने की बात कही है।
बलरामपुर में पांच नए मरीज फिर, किसी में लक्षण नहीं
बलरामपुर अस्पताल की ओपीडी में बृहस्पतिवार को पांच नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई। सभी मरीजों के दोबारा नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। जिला कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग प्रभारी डॉ. एमके सिंह के मुताबिक, एंटीजेन जांच में जो केस पहले पॉजिटिव आए थे। आरटीपीसीआर जांच में रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में लिए गए नमूनों की रिपोर्ट भी निगेटिव होने का दावा अफसर कर रहे हैं।
सरकारी सूची में कोरोना के छह नए मरीज
राजधानी में बृहस्पतिवार को कोरोना के छह मरीज सामने आए। जिला कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग प्रभारी डॉ. एमके सिंह ने बताया कि सभी मरीज होम आइसोलेशन में हैं। उनके संपर्क में आए लोगों की जांच कराई जा रही है। वहीं, तीन मरीजों ने वायरस को मात दी है जबकि सक्रिय मामले 60 हैं। मालूम हो कि सरकारी सूची में दोपहर 12 बजे से दूसरे दिन 12 बजे तक आए संक्रमितों को ही लिया जाता है।
अब सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में सभी मरीजों की होगी जांच
बलरामपुर अस्पताल में मरीजों के पॉजिटिव निकलने के बाद अब सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में आने वाले सभी मरीजों की एंटीजेन जांच होगी। खासतौर पर जुखाम-बुखार के मरीजों की। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने हर सरकारी अस्पताल में रैपिड रिस्पॉन्स टीम (आरआरटी) मुस्तैद कर दी है। अफसरों का कहना है कि बिना लक्षण वाले मरीजों को पता लगाने संग उन्हें होम आइसोलेशन में भेजा जाएगा। डिप्टी सीएमओ डॉ. मिलिंद के मुताबिक, कोरोना प्रसार का पता लगाने के लिए बृहस्पतिवार से सभी सरकारी अस्पतालों में आरआरटी को लगाया। टीम सुबह नौ से दो बजे तक ओपीडी में मरीजों की जांच करेगी।

फीवर क्लीनिक के सभी मरीजों की होगी जांच
सरकारी अस्पतालों में सर्दी-जुखाम व बुखार के आने वाले मरीजों पर टीम की विशेष नजर रहेगी। फीवर क्लीनिक में मरीजों की एंटीजेन जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। हर रोज करीब 70 से 80 मरीज हर अस्पताल में बुखार की शिकायत लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed