{"_id":"6a74b38c375a866feb02f187","slug":"11-killed-in-house-and-wall-collapses-amid-rains-in-up-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बारिश, मकान-दीवार गिरने से 11 की मौत; प्रतापगढ़ में एक ही परिवार के छह तो बाराबंकी में भाई-बहन की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बारिश, मकान-दीवार गिरने से 11 की मौत; प्रतापगढ़ में एक ही परिवार के छह तो बाराबंकी में भाई-बहन की जान गई
Thu, 06 Aug 2026 09:47 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Thu, 06 Aug 2026 09:47 PM IST
सार
यूपी में बारिश, मकान-दीवार गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई। प्रतापगढ़ में एक ही परिवार के छह लोगों की तो बाराबंकी में भाई-बहन की जान चली गई। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार को पूरब से पश्चिम तक हुई मानसूनी बारिश ने उमस से राहत देने के साथ कई परिवारों पर कहर बनकर भी बरपाया। बारिश से मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और प्रयागराज समेत कई शहरों का अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। वहीं, बारिश के दौरान मकान गिरने से प्रतापगढ़ में एक ही परिवार के छह लोगों समेत प्रदेश में कुल 11 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को यूपी में सबसे अधिक 126 मिमी बारिश इटावा में दर्ज की गई। बहराइच में 95 मिमी, मिर्जापुर में 90 मिमी, वाराणसी में 85.6 मिमी और हमीरपुर में 71 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। प्रतापगढ़ के माधोगंज महुली में बुधवार रात बारिश के दौरान मकान भरभराकर ढह गया। मलबे में दबकर प्रमोद श्रीवास्तव (60), उनकी पत्नी रीता (55), बेटा नितिन (25), बड़े बेटे की पत्नी माधुरी (23) और उनके दोनों बच्चे आद्विविक (6 माह) और माधव (2) की मौत हो गई।
विज्ञापन
बाराबंकी के गुलचप्पा कला गांव में सड़क किनारे खेल रहे बच्चों पर मकान की दीवार गिरने से सगे भाई-बहन हुजैफा (7) और हाजरा बानो (11) की मौत हो गई। तीन बच्चे घायल भी हुए हैं। गाजीपुर के गंगौली गांव में कच्ची दीवार गिरने से सरिता राजभर (17) और कच्चा मकान गिरने से सहारनपुर के घोघरेकी गांव में शमा (35), और मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में डेढ़ साल की शानवी की मौत हो गई।
विज्ञापन
शाकंभरी देवी में श्रद्धालुओं को रोका
सहारनपुर में पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण शिवालिक क्षेत्र में नदियां उफान पर आ गईं। सिद्धपीठ शाकंभरी देवी में श्रद्धालुओं को भूरादेव पर रोक दिया गया। कई गांवों के रास्ते भी घंटों बंद रहे।