{"_id":"66a44acec0d686ef840aa31b","slug":"108-ambulance-up-s-ambulance-service-is-first-in-response-time-the-vehicle-reaches-within-7-30-minutes-of-ca-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"108 एंबुलेंस: रिस्पांस टाइम में यूपी की एंबुलेंस सेवा पहले नंबर पर, कॉल करने के 7.30 मिनट में पहुंच रही गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
108 एंबुलेंस: रिस्पांस टाइम में यूपी की एंबुलेंस सेवा पहले नंबर पर, कॉल करने के 7.30 मिनट में पहुंच रही गाड़ी
Sat, 27 Jul 2024 06:55 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 27 Jul 2024 06:55 AM IST
सार
Ambulance service 108: यूपी की एंबुलेंस की सेवा पहले नंबर पर आ गई है। एंबुलेंस सेवा 108 के रिस्पांस टाइम में रिकॉर्ड सुधार आया है।
विज्ञापन
Ambulance service 108
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में इमरजेंसी के दौरान मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में एंबुलेंस सेवा 108 के रिस्पांस टाइम में रिकॉर्ड सुधार आया है। वर्ष 2016-17 में प्रदेश में एंबुलेंस सेवा 108 का रिस्पांस टाइम 16.52 मिनट था। अब सिर्फ 7.30 मिनट यानी मरीजों तक एंबुलेंस को पहुंचने में महज 7.30 मिनट लग रहा है। इसके साथ ही रिस्पांस टाइम में यूपी कई वर्षों से देश भर में शीर्ष पर है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन निदेशक डॉ. पिंकी जोवल ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के तहत एंबुलेंस सेवा 108 के रिस्पांस टाइम को कम करने के लिए काम किया गया। जिससे गंभीर मरीजों को समय से अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाई जा सके।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने 2019 में खराब 662 एंबुलेंस को हटाकर नई स्वास्थ्य तकनीकी से युक्त एंबुलेंस खरीदी। वहीं, 712 अतिरिक्त एंबुलेंस भी खरीदी गईं। वर्तमान में प्रदेश में 2,200 एंबुलेंस सेवा 108 के तहत चल रही हैं। इससे रोजाना 16,703 मरीजों को सहायता दी जा रही है।
विज्ञापन
रिस्पांस टाइम में दूसरे स्थान पर राजस्थान, तीसरे पर केरल
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जीएम पराग पांडेय ने बताया कि एंबुलेंस सेवा 108 का रिस्पांस टाइम वर्ष 2017-18 में 13.23 मिनट और वर्ष 2018-19 में 14.46 मिनट था। यह वर्ष 2019-20 में 17.28 मिनट, 2020-21 में 18.07 मिनट, 2022-23 में 8.46 मिनट और वर्ष 2023-24 में 7.24 मिनट था। जबकि वर्तमान में रिस्पांस टाइम 7.30 मिनट है। खास यह है कि पूरे देश में एंबुलेंस सेवा का रिस्पांस टाइम यूपी में सबसे कम है। जबकि देश में यूपी सबसे अधिक 25.74 करोड़ जनसंख्या वाला राज्य है। वहीं, रिस्पांस टाइम में 7.57 मिनट के साथ राजस्थान दूसरे और 10:45 मिनट के साथ केरल तीसरे स्थान है। जबकि सबसे खराब रिस्पांस टाइम 16.02 मिनट झारखंड का है। अरुणाचल प्रदेश का रिस्पांस टाइम 15.01 मिनट और दिल्ली का 13.31 मिनट है।