लखनऊ। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मंगलवार को जिले में दो स्थानों पर सामूहिक विवाह समारोह हुए। बीकेटी व सरोजनीनगर में हुए कार्यक्रम में 105 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया।
ब्लॉक बख्शी का तालाब स्थित राजकीय अनुसूचित छात्रावास में मंगलवार को 95 जोड़ों का मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विवाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रमुख प्रतिनिधि बीकेटी रामेंद्र सिंह, माल राम कुमार राही, बीडीओ पूजा पांडेय, बीडीओ काकोरी भानु प्रताप सिंह, बीडीओ माल सर्जना श्रीवास्तव, अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत बीकेटी आदि उपस्थित रहे। इसी तरह मानसरोवर कल्याण मंडप बिजनौर क्राॅसिंग के निकट हुए सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 10 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। यहां विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक सरोजनी नगर राजेश्वर सिंह ने नवविवाहित जोड़ों को बिछिया-पायल सहित प्रमाण पत्र देते हुए आशीर्वाद दिया।