फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   1041New cases of corona in Lucknow

कोरोना : 1041 नए केस मिले, छह मरीजों की मौत

Sun, 04 Apr 2021 12:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
1041New cases of corona in Lucknow
चारबाग रेलवे स्टेशन पर शनिवार को यात्रियों की हुई कोरोना जांच। - फोटो : LKO CITY
लखनऊ। राजधानी मेें कोरोना फिर से बीते सितंबर की रफ्तार से बढ़ रहा है। होली की भीड़भाड़ से करीब छह महीने बाद एक दिन में संक्रमण के एक हजार से अधिक मामले मिले हैं। शनिवार को यह आंकड़ा 1041 था। इससे पहले 18 सितंबर 2020 को एक दिन में सर्वाधिक 1255 केस मिले थे। इसके अलावा छह मरीजाें की मौत हो गई। पहले से जताई आशंका के मुताबिक बाजारों में उमड़ रही भीड़ और होली के बाद संक्रमण के केस अचानक बहुत बढ़ गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के कांट्रेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर जांच का दायरा बढ़ाने से भी नए मामलों में काफी तेजी आई है। बीते कुछ दिनों से रोजाना 900 से ज्यादा केस मिल रहे हैं।
विज्ञापन

बीमारियों से ग्रसित थे जान गंवाने वाले
कोरोना से शनिवार को जान गंवाने वालों में ज्यादातर की उम्र 60 वर्ष से ऊपर थी। इनमें लखनऊ निवासी दो संक्रमितों की उम्र 50 साल से अधिक थी। डॉक्टरों के अनुसार सभी को डायबिटीज समेत कई बीमारियां था। इस कारण इनकी रिकवरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

लविवि में एक और शिक्षक पॉजिटिव
लविवि के एक और शिक्षक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक 10 शिक्षक और असिस्टेंट रजिस्ट्रार व एक कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं। इसका असर शनिवार को प्रशासनिक भवन में भी सन्नाटे के रूप में दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलिहाबाद सीएचसी अधीक्षक भी संक्रमित
मलिहाबाद सीएचसी अधीक्षक अवधेश कुमार भी जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले। इसके अलावा क्षेत्र में पांच केस और मिले हैं। सीएचसी अधीक्षक के संक्रमित होने की सूचना पर नगर पंचायत ईओ ने सीएचसी व मोहल्ला गल्ला मंडी, जोशीन टोला, चौधराना सैनिटाइजेशन कराया। वहीं, एसडीएम अजय कुमार राय ने दुकानदारों से कोविड हेल्प डेस्क बनाने, दो गज की दूरी, मास्क पहनने के लिए जागरूक किया। साथ ही चेतावनी दी कि लापरवाही मिलने पर दुकानें सील की जाएंगी और जुर्माना वसूला जाएगा।
पहली बार पांच सितंबर को मिले थे हजार केस
लखनऊ में सबसे पहले एक दिन में कोरोना के एक हजार मामले पांच सितंबर 2020 को मिले थे। उस दिन 1006 लोग वायरस की चपेट में आए थे।
पांच हजार के पार एक्टिव केसों का आंकड़ा
संक्रमण तेजी से फैलने के बाद राजधानी में एक्टिव केस भी बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को इसकी संख्या 4587 थी, जो शनिवार को 5408 हो गई। इस दौरान 231 लोग डिस्चार्ज हुए। शुक्रवार को डिस्चार्ज होने वालों की संख्या 252 थी।
20 हजार के करीब लिए गए सैंपल
स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को सर्विलांस एवं कॉटैक्ट ट्रेसिंग के आधार पर कुल 19,845 लोगों के सैम्पल लिये गये। इस साल एक दिन में लिए जाने वाले सैंपलों का यह सर्वाधिक आंकड़ा रहा।
इंदिरानगर में सबसे ज्यादा मामले
इंदिरानगर में शनिवार को 78 संक्रमित मिले। यहां अब तक 200 से ज्यादा मामले मिल चुके हैं। वहीं, आलमबाग में 23, रायबरेली रोड में 27, महानगर में 45, हजरतगंज में 42, अलीगंज में 35, तालकटोरा मेें 31, गोमतीनगर में 74, चौक में 52, हसनगंज में 25, विकासनगर में 22, जानकीपुरम में 23, आशियाना में 24, अमीनाबाद में 24, ठाकुरगंज में 22 रोगी मिले।
एरा में फुल हुए आईसीयू बेड
निजी क्षेत्र में लेवल 3 के इकलौते अस्पताल एरा में शनिवार को आईसीयू और एचडीयू के सभी बेड फुल हो गए हैं। यहां 131 मरीज भर्ती हो चुके हैं। बाकी अस्पताल में भी 90 फीसदी आईसीयू बेड फुल हो चुके हैं।
होम आइसोलेशन में न बरतें लापरवाही
डॉक्टरों का कहना है कि होम आइसोलेशन में कई मरीज लापरवाही बरत रहे हैं। इनमें से कई की हालत खराब हो जाती है पर वे इसकी सूचना नहीं देते। ऑक्सीजन लेवल कम होने पर मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया जाता है, जहां उनकी हालत काफी गंभीर होती है। ऐसे में कई बार मौत भी हो जाती है। समय रहते डॉक्टर की सलाह लेकर इस स्थिति से बचा जा सकता है। सीएमओ डॉ. संजय भटनागर के अनुसार होम आइसोलेशन के दौरान भी मरीज कोविड-19 कंट्रोल रूम से परामर्श ले सकते हैं। हेलो डॉक्टर सेवा के नंबर 0522-3515700, कोविड कमांड कंट्रोल रूम 0522-4523000 और 0522-2610145 पर भी फोन किया जा सकता है।

जिले में बाहर से आने वालों की जांच संग होगी विशेष निगरानी
लखनऊ। जिले में कोरोना की रोकथाम के लिए प्रशासन ने सख्ती तेज कर दी है। डीएम अभिषेक प्रकाश के अनुसार बाहर से आने वालों की अब विशेष निगरानी होगी। लक्ष्य होगा कि ऐसे सभी लोगों की जांच कराई जाए और रिपोर्ट आने तक उन्हें घर में रोका जाए। जांच की निगरानी के लिए रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डे पर नोडल अधिकारी तैनात कर दिए गए हैं। साथ ही जिला पंचायत राज अधिकारी के कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाकर सभी ग्राम पंचायतों में निगरानी समितियां सक्रिय कर दी हैं। ये खास तौर पर ग्रामीण क्षेत्र में बाहर से आने वालों से संपर्क में रहेंगी। जिला पंचायत राज अधिकारी के अनुसार 494 ग्राम पंचायतों में सक्रिय ग्राम समितियों में संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव व रोजगार सेवक क्रमश: नोडल व सहायक नोडल के रूप में काम करेंगे। जिले के कंट्रोल रूम का नंबर 6386915138 होगा। इस पर 24 घंटे कर्मचारी रहेंगे। उधर, डीएम के अनुसार चारबाग स्टेशन व एयरपोर्ट पर बाहर यात्रियों की जांच सुनिश्चित कराने के लिए तीन-तीन नोडल अफसर 24 घंटे तैनात रहेंगे। ये रोजाना जिलाधिकारी को प्रगति रिपोर्ट सौंपेंगे। अमौसी एयरपोर्ट पर बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी दूधनाथ पांडेय, सहायक चकबंदी अधिकारी सत्य प्रकाश मिश्र व प्रवीण सिंह गौतम की तैनाती है। वहीं, चारबाग स्टेशन पर क्षेत्रीय दुग्धशाला अधिकारी विकास भवन एनके शुक्ला, चकबंदी अधिकारी परवेज अख्तर अंसारी व वरिष्ठ परियोजना नेडा विवेक भार्गव रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed