फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   मौसम के दिखे कई रंग, पर उमस बरकरार

मौसम के दिखे कई रंग, पर उमस बरकरार

Mon, 09 Jul 2018 12:17 AM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
मौसम के दिखे कई रंग, पर उमस बरकरार
सीतापुर। मौसम ने रविवार को कई रंग दिखाए। सुबह तेज धूप ने बेहाल किया तो दोपहर बाद कई इलाकों में रिमझिम फुहारों ने मौसम खुशनुमा कर दिया। हालांकि शहर मुख्यालय सहित कई इलाकों में फुहारें नहीं पड़ी। लिहाजा, लोगों को भीषण गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ा। पारा 37 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जिले में प्री-मानसून ने देरी से आमद दर्ज कराई थी जिसके बाद अब फिर मानसून ठिठक गया है। बारिश न होने और तेज धूप से उमस भी बढ़ती जा रही है। भीषण गर्मी से जनजीवन बुरी तरह बेहाल है। रविवार को भी उमस भरी गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। हालांकि जिले के विभिन्न इलाकों में मौसम का अलग-अलग रंग देखने को मिला। सुबह से दोपहर तक चिलचिलाती धूप से गर्मी का प्रकोप झेलने के बाद लोगों को दोपहर बाद मौसम में आए बदलाव ने कुछ राहत दी। जिले के कई हिस्सों में दोपहर करीब दो बजे काली घटाएं घिर आईं। देखते ही देखते रिमझिम फुहारें बरसने लगीं। फुहारों और ठंडी हवा ने मौसम खुशनुमा कर दिया तो लोगों को कुछ सुकून मिला। मौसम की यह नरमी शहर और आसपास के इलाके में नजर नहीं आई। लोग उमस भरी गर्मी से जूझते रहे। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सोमवार को जिले के कई इलाकों में बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed